सोनाश्री, श्रीदेवी या परवीन कौन होगा बेहतर

अजय देवगन और तमन्ना स्टारर फिल्म हिम्मतवाला फिल्म के निर्देशक हैं साजिद खान और सोनाक्षी के आइटम सॉंग को कोरियोग्राफ किया है चिन्नी प्रकाश ने। चूंकि साजिद चाहते थे कि इस गाने में सोनाक्षी सिन्हा को श्रीदेवी और परवीन बाबी का रुप दिया जाए तो इसलिए उन्होंने ड्रेस डिजाईर मनीष मल्होत्रा से मदद ली। सोनाक्षी ने मीडिया से बातचीत के दौरान ये कहा भी मनीष ने बहुत अच्छा काम किया और खुद सोनाक्षी को फिल्म में अपना गेटअप बहुत अच्छा लगा है।
सोनाक्षी सिन्हा ने इस गाने में सुनहरे रंग की ड्रेस पहनी और साथ ही माथे पर सफेट रंग का हेयरबैंड लगाया हुआ है ऐसा ही गेटअप परवीन बाबी ने अपनी फिल्म शान के गाने प्यार करने वाले में किया ता। इसके अलावा सोना ने श्रीदेवी का चालबाज फिल्म वाला लुक भी अपनाया है। उन्होंने पैरों में बूट, टाइट पैंट और जैकेट पहन रखी है जैसा कि श्रीदेवी ने चालबाज में पहना था। सोनाक्षी सिन्हा इससे पहले दबंग 2 में एक क्लासिकल डांस कर चुकी हैं और उसके अलावा उन्होंने ओह माई गॉड में भी एक आइटम सॉंग किया था। अब देखना है कि सोनाक्षी सिन्हा अपने ओरिजनल रुप में लोगों को भाती हैं या फिर श्रीदेवी और परवीन बाबी के जादू के आगे सोना की ये कॉपी फेल हो जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications