सोनाक्षी सिन्हा स्टारर सीरीज 'दहाड़' को 73वें बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मिला जबरदस्त रिस्पॉस

sonakshi-sinha-dahaad-gets-great-response-at-berlin-international-film-festival-team-walk-red-carpet

Berlin International Film Festival: 'दहाड़' से सोनाक्षी सिन्हा के पहले लुक ने इस सीरीज को लेकर काफी क्रेज बढ़ा दी है। रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय के निर्देशन में बने इस शो का प्रीमियर 73वें बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था, जहां इसे शानदार प्रतिक्रिया मिली है।

दहाड़ एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी द्वारा निर्मित सीरीज है। इस सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा, विजय वर्मा, गुल्शन देवय्या और सोहम शाह मुख्य भूमिका में हैं।

इस क्राइम ड्रामा ने दुनिया भर के सात शो से कंपीट करते हुए फिल्म फेस्टिवल में जगह बनाई। जिसे वर्ल्ड प्रीमियर देखने वाले उपस्थित लोगों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। 2019 में गली बॉय के बाद, दहाड़ बर्लिन में एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी का दूसरा शोकेस होगा।

एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट की "दहाड़" राजस्थान के एक छोटे से शहर में सेट है। यह 8 पार्ट का स्लो बर्न क्राइम ड्रामा है जो लोकल पुलिस स्टेशन में सब-इंस्पेक्टर अंजलि भाटी और उनके सहयोगियों को फॉलो करता है। जब कई महिलाएं रहस्यमय तरीके से पब्लिक बाथरूम में मृत पाई जाती है, तो सब-इंस्पेक्टर अंजलि भाटी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। इसमें पहले तो मौतें स्पष्ट रूप से आत्महत्या लगती हैं, लेकिन जैसे-जैसे मामले सामने आते हैं, अंजलि को शक होने लगता है कि एक सीरियल किलर खुलेआम घूम रहा है। इसके बाद एक अनुभवी अपराधी और एक दलित पुलिस वाले के बीच बिल्ली और चूहे का एक दिलचस्प खेल शुरू होता है।

दहाड़ से पहले, रीमा कागती ने तलाश, ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा, गली बॉय जैसी कई फिल्में और मेड इन हेवन वेब सीरीज जैसी बेहतरीन कहानियां दे चुकी हैं। रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय द्वारा निर्देशित और रितेश सिधवानी, जोया अख्तर, रीमा कागती और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित यह वेब सीरीज 2023 में रिलीज होने के लिए तैयार है।

More from Filmibeat

Read more about: sonakshi sinha vijay varma dahaad
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X