..................... sonakshi sinha character revealed from dharma production kalank - Hindi Filmibeat

कलंक में ऐसा होगा सोनाक्षी सिन्हा का किरदार, रिलीज से पहले हो गया बड़ा खुलासा

सोनाक्षी सिन्हा इस फिल्म कलंक में नजर आने वाली है। अपने स्टारकास्ट को लेकर फिल्म कलंक इस समय काफी ज्यादा चर्चा में चल रही है.. बता दें कि फिल्म लीड रोल निभाते वरुण धवन नजर आएंगे और उनके साथ फिल्म में आलिया भट्ट नजर आने वाली है। बता दें कि एक्ट्रेस कृति सैनन इस फिल्म का हिस्सा हाल ही में बनी है उनपर एक देशी नंबर फिल्माया जाना है।

बता दें कि इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आने वाली है जिनको लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा को लेकर चर्चा है कि इस फिल्म में उनके किरदार का खुलासा हो गया है। जी हां सोनाक्षी सिन्हा इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर की पत्नी का रोल निभाने वाली है।

sonakshi sinha, kalank, सोनाक्षी सिन्हा, कलंक

ये भी खबर है कि फिल्म में उनका रोल काफी ज्यादा छोटा सा है। बता दें कि इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा एक बंजारन के किरदार में दिखने वाली है। फिल्म एक काफी बड़े पैमाने पर बनाई जा रही है और इस फिल्म में आपको माधुरी दीक्षित के साथ संजय दत्त भी दिखाई देने वाले है।

खबर है कि पहले इस फिल्म का हिस्सा श्रीदेवी थी पर उनकी अचानक मौत के बाज माधुरी दीक्षित को उनका रोल दिया गया है। लोग इसलिए ज्यादा खुश हैं कि माधुरी और संजय की पुरानी जोड़ी एक बार फिर से उनके सामने आने वाली है।

सोनाक्षी सिन्हा की बात करें तो वो काफी ज्यादा सुर्खियों में है क्योंकि वो फिल्म हैप्पी फिर भाग जाएगी में लीड रोल में नजर आने वाली है। इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा दबंग 3 में भी नजर आने वाली है जिसकी शूटिंग जल्दी ही शुरु होगी।

सलमान खान के साथ तीसरी बार नजर आएंगी सोनाक्षी सिन्हा। पिछली दोनो फिल्मों में भी सोना ही सलमान के साथ दबंगई करती दिखी थी।

बता दें कि फिल्म कलंक को लेकर सभी कलाकार काफी ज्यादा मेहनत कर रहे है और वरुण धवन तो इस फिल्म के लिए बेहतरीन बॉडी बना रहे है।

आए दिन वो जिम में वर्काउट करते हुए अपनी तस्वीरें पोस्ट करते रहते है। फिलहाल इस फिल्म के लिए सभी स्टार्स के फैन काफी ज्यादा इंतजार कर रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X