सोनाक्षी सिन्हा बदलेंगी अपना धर्म ? जहीर इकबाल के पिता ने दिया जवाब, बोले- यह तो पक्का है की शादी के लिए वो...

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding: सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। शादी को लेकर तैयारियां तेज हैं। बीते दिन जहीर और सोनाक्षी की मेहंदी की रस्म हुई थी और अब बताया जा रहा है कि दोनों की हल्दी की रस्म भी होने जा रही है। ऐसी में फैन्स कंफ्यूज हैं कि दोनों हिंदू रीति रिवाज से रस्मे कर रहे हैं या मुस्लिम रीति रिवाज से। दोनों की शादी को लेकर लगातार सोनाक्षी के धर्म परिवर्तन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वहीं अब इन सवालों का जवाब जहीर इकबाल के पिता ने दिया है।
धर्म को लेकर जहीर के पिता ने कहा ये बड़ी बात
फ्री फेस जर्नल से बात करते हुए जहीर इकबाल के पिता इकबाल रतनसी ने सोनाक्षी सिन्हा के धर्म परिवर्तन को लेकर कई बातें कही हैं। उन्होंने सोनाक्षी के धर्म परिवर्तन के सवालों को खारिज करते हुए कहा कि- 'यह बात तो पक्की है कि वह अपना धर्म परिवर्तन नहीं कर रही हैं। दोनों का मिलन दिलों का मिलन है। इसमें धर्म की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि मैं मानवता पर यकीन करता हूं। हिंदू लोग भगवान को भगवान कहते हैं और मुस्लिम अल्लाह कहते हैं। आखिरकार हम सभी इंसान हैं। मेरा आशीर्वाद जहीर और इकबाल के साथ है।'
इस तरह से करने जा रहे हैं जहीर और सोनाक्षी शादी
जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा दोनों एक दूसरे को पिछले सात सालों से डेट कर रहे हैं। वहीं लंबे समय बाद अब दोनों शादी करने जा रहे हैं। दोनों की शादी ना तो हिंदू रीति रिवाज से होगी और ना ही मुस्लिम। फिलहाल तो 23 जून को जहीर और सोनाक्षी की शादी हिंदू-मुस्लिम एक्ट के तहत रजिस्टर मैरिज होगी। जो बांद्रा स्थित रतनसी हाउस में की जाएगी। इस दौरान केवल गिनती के 50 लोग ही शामिल होंगे। इसके बाद सोानक्षी ने एक ग्रैंड रिसेप्शन रखने का प्लान किया है। जिसमें बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शामिल होंगी।


Click it and Unblock the Notifications