वेलकम 2 में जॉन-सोनाक्षी की अटपटी जोड़ी
आज कल रीमेक और सीक्वेल फिल्मों का दौर चल रहा है इसी क्रम में अब सक्सेसफुल फिल्म वेलकम के पार्ट 2 की तैयारी हो रही है। फिल्म में इस बार ना तो आपको अक्षय कुमार दिखेंगे और ना ही खूबसूरत कैटरीना कैफ।
इस बार अक्षय-कैट की जगह नजर आयेंगे जॉन अब्राहम और सोनाक्षी सिन्हा। फिल्म के सूत्रों से खबर आ रही है कि जॉन के अपोजिट सोनाक्षी सिन्हा को साइन कर लिया गया है। फिल्म के बारे में बात करते हुए अनीस बज्मी ने कुछ कहा तो नहीं लेकिन इतना बोला कि इस बार की स्टार कास्ट पिछली बार से अलग होगी।
मालूम हो कि फिल्म वेलकम में आखिरी बार सिने अभिनेता फिरोज खान भी नजर आये थे जिनकी यह आखिरी फिल्म थी। फिल्म में नाना पाटेकर, अनिल कपूर, परेश रावल, मल्लिका शेरावत, कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार ने कमाल का अभिनय किया था।
आपने अक्षय और जॉन की जोड़ी वाली तो कई फिल्में देखी होंगी लेकिन अक्षय की हिट फिल्म के सीक्वेल में पहली बार आपको जॉन दिखेंगे। देखते हैं कि वेलकम 2, क्या कमाल करती है?
अक्सर कहा जाता है कि सीक्वेल फिल्में पार्ट वन से ज्यादा हिट नहीं होती हैं देखते हैं कि क्या वेलकम 2, वेलकम का रिकार्ड तोड़ पाती है कि नहीं? और सोनाक्षी सिन्हा जिन्होंने अक्षय कुमार के साथ जोकर जैसी फ्लॉप फिल्म दी थीं, जॉन के साथ क्या करती हैं? उनकी जोड़ी को लोग पसंद करते हैं कि नहीं?


Click it and Unblock the Notifications












