Sonakshi Sinha ने फिर कर दी Sanjay Leela Bhansali की भतीजी की बेइज्जती, कहा- 'अपने डॉयलॉग रट लिया करें'

Sonakshi Sinha Roast Sharmin Segal: जब से संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार' का नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हुआ है, तब से आलमजेब की रोल निभाने वाली शर्मिन सेगल को सीरीज में उनकी खराब एक्टिंग के लिए ट्रोल किया जा रहा है।
सोनाक्षी ने किया शर्मिन को रोस्ट
इस बीच, हीरामंडी के एक्टर्स के साथ मुशायरा रोस्ट सेशन हुआ, जिसे कॉमेडियन और शायर मुनव्वर फारुकी ने होस्ट किया था। जहां दो टीमें मौजूद थीं। एक सोनाक्षी की टीम थी तो दूसरी मनीषा कोईराला। मनीषा की टीम में ही शर्मिन थी और सोनाक्षी ने उन्हें कायदे से धोया।
कहा-'डायलॉग रट लिया करें'
जब सोनाक्षी की बारी आती है मनीषा की टीम के एक सदस्य को रोस्ट करने की तो वो शर्मिन को चुनती हैं और कहती हैं, "शर्मिन को हर दिन सेट का रैप जल्दी करवाना था। रात में जल्दी सो जाती थीं, अगले दिन स्कूल भी जाना होता था। शर्मिन दिन भर जितने GenZ अल्फ़ाज रट कर आती हैं, काश किसी दिन सेट पर आने से पहले अपने डायलॉग्स भी रट लिया करें।
लोगों ने फिर किया शर्मिन को ट्रोल
खुद को रोस्ट होता देख शर्मिन के एक्सप्रेशन ना के बराबर थे और इसी वजह से लोगों ने उन्हें एक बार फिर से ट्रोल कर दिया। बॉलीब्लाइंड्सएनगॉसिप द्वारा एक रेडिट पोस्ट पर शेयर किया गया था, जहां यूजर्स ने अपने एक्सप्रेशन से 'वाइब को फिर से खत्म करने' के लिए सेगल को ट्रोल कर दिया।
शर्मिन को सुनाई खरी-खोटी
एक यूजर ने लिखा, 'मुझे अच्छा लगा कि कैसे शर्मिन अब भी कोई एक्सप्रेशन भी नहीं दे पातीं।' दूसरे ने कहा, "यहां भी वह बिना किसी एक्सप्रेशन के लाइन्स बोल रही हैं।" तीसरे यूजर ने लिखा, "उसने कोशिश की लेकिन यह अभी भी काम नहीं किया।"


Click it and Unblock the Notifications