Watch- इकलौती बहन सोनाक्षी के दोनो भाइयो ने नहीं निभाई शादी की रस्म? बॉलीवुड एक्टर ने बचाई लाज, रो पड़ी दुल्हन

Sonakshi Sinha Brother Wedding Ritual

Sonakshi Sinha Brother Wedding Ritual: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने 7 साल लंबे रिलेशन के बाद अपने बॉयफ्रेंड और एक्टर जहीर इकबाल के साथ शादी कर ली है। दोनों की शादी को लेकर परिवार की नाराजी से जुड़ी खबरें आ रही थीं। हालांकि जहां जहीर इकबाल का पूरा परिवार काफी खुश और इंजॉय करता दिखा तो वहीं सोनाक्षी सिन्हा के माता-पिता शत्रुघन सिन्हा और पूनम सिन्हा भी न्यूली वेड कपल को भर-भरकर आशीर्वाद देते दिखाई दिए। हालांकि सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव-कुश इस शादी दिखाई तो दिए लेकिन किसी रस्म का हिस्सा बनते नहीं।

रिपोर्ट्स के अनुसार सोनाक्षी के दोनों भाई लव-कुश उनसे नाराज थे। मगर शादी में पूरा परिवार शामिल हुआ था। सोनाक्षी के दोनों भाई लव-कुश शादी में तो शामिल हुए थे मगर एक रस्म में वो दोनों ही नजर नहीं आए। जिसकी वजह से फैंस को लग रहा है कि दोनों भाई अभी भी उनसे नाराज हैं।

रजिस्टर मैरिज में सोनाक्षी ने अपनी मां की आइवरी कलर की साड़ी पहनी थी। इसके साथ ही उन्होंने मां की ज्वैलरी भी पहनी थी। जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। सोनाक्षी जब लीगल मैरिज के लिए एंट्री कर रही थीं तो उन्होंने फूलों की चादर के साथ आईं थीं। मगर इस दौरान उनके भाई गायब रहे।

फूलों की चादर में जब दुल्हन आती है तो उस चादर को भाई चारों तरफ से पकड़ते हैं। लेकिन इस दौरान सोनाक्षी के दोनों ही भाई नजर नहीं आए। इस चादर को एक्टर साकिब सलीम पकड़े हुए नजर आए। साकिब सोनाक्षी के लिए भाई की तरह ही हैं। इस दौरान सोनाक्षी इमोशनल होती हुई भी नजर आईं।

सोनाक्षी के दोनों भाई लव-कुश उनके प्री-वेडिंग फेस्टिव में शामिल नहीं हुए थे लेकिन वो शादी में शामिल हुए थे। वेन्यू पर दोनों भाईयों के आते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

लव सिन्हा ने ईटाइम्स से बातचीत में अपनी बहन की शादी की खबरों पर रिएक्ट किया था। लव, जो कथित तौर पर शहर से बाहर थे। उन्होंने इस मामले पर चुप्पी साधे रखी। उन्होंने ईटाइम्स से कहा, "मैं इस समय मुंबई से बाहर हूं और अगर यह पब्लिश्डि न्यूज के बारे में है तो इस मामले में कोई कमेंट नहीं करना चाहता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X