शादी के एक साल बाद प्रेग्नेंट हैं Sonakshi Sinha? कहा- 'अपनी पर्सनल लाइफ में बहुत खुश हूं और...'

Sonakshi Sinha Pregnancy News: सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल की शादी को एक साल हो चुका है। इस कपल ने अपनी पसंद से शादी की थी और काफी ट्रोलिंग का सामना भी किया, खासकर इंटर-रिलीजन मैरिज की वजह से।
हालांकि, अब सोशल मीडिया पर लोग सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी को लेकर बातें बना रहे हैं। जब भी वो कोई फोटो या वीडियो पोस्ट करती हैं, लोग उसमें बेबी बंप ढूंढने लगते हैं। अब इन अफवाहों पर सोनाक्षी ने पहली बार खुलकर बात की है।
प्रेग्नेंट हैं या नहीं? सोनाक्षी ने खुद बताया
अपनी आने वाली फिल्म 'निकिता रॉय' के प्रमोशन के दौरान सोनाक्षी ने कहा कि लोगों को बस बात करने का मौका चाहिए होता है। उन्होंने कहा- "अगर मैं कहूं कि मैंने सफेद कपड़े पहने हैं, तो कोई कह देगा नहीं, ये तो काले हैं। लोगों को किसी ना किसी बात से दिक्कत होती ही है।" सोनाक्षी का कहना है कि अब वो इन सब बातों पर ध्यान देना छोड़ चुकी हैं। उन्होंने कहा- "जब मैं शूट पर नहीं होती, तो अपनी पर्सनल लाइफ में बहुत खुश और शांत रहती हूं। इसलिए जब ऐसी बातें होती हैं, तो मैं अब उन्हें बेहतर तरीके से संभाल पाती हूं।"
'निकिता रॉय' की रिलीज डेट बदली
सोनाक्षी की फिल्म 'निकिता रॉय' को पहले दूसरी फिल्मों 'मां' और 'कन्नप्पा' के साथ क्लैश होने की वजह से पोस्टपोन कर दिया गया था। अब ये फिल्म 18 जुलाई को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications