Sonakshi Sinha ने प्रेगनेंसी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, बताया सच, बोलीं- मैं मोटी हो गई हूं...

Sonakshi Sinha On Pregnancy Rumours: सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की एक जाने-माने एक्ट्रेस है और आपको बता दें कि जब से उन्होंने जहीर इकबाल से शादी की है तब से वह लगातार चर्चा में है। अपनी मैरिड लाइफ इंजॉय कर रही है और हाल ही में उन्होंने अपने पति जहीर का बर्थडे भी सेलिब्रेट किया है। दोनों ने 23 जून को शादी की थी और शादी के बाद कई बार एक्ट्रेस की प्रेगनेंसी की अफवाहें आ चुकी हैं।
लेकिन आपको बता दें कि अब हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी प्रेगनेंसी रुमर्स को लेकर बात की है। दरअसल, कर्ली टेल्स के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि "मैं यही कहना चाहती हूं कि मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं। मैं बस मोटी हो गई हूं।"
सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कि एक बार जहीर इकबाल को किसी ने इन्हीं अफवाहों के चलते बधाई दे दी थी। खान की कपल ने इसको हंसी मजाक में लिया। एक्ट्रेस ने बताया की शादी के बाद वह ट्रैवलिंग और लंच डिनर में इतनी ज्यादा बिजी हो गए हैं कि वह किसी भी और चीज पर फोकस नहीं कर पा रहे हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा की जब से शादी हुई है तब से वह चार बार हनीमून पर जा चुकी है। पति जहीर इकबाल के साथ में वह जमकर टाइम स्पेंड कर रही है और दोनों काफी खुश भी नजर आते हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर भी तस्वीर और वीडियो शेयर करते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने जहीर इकबाल को बर्थडे विश भी किया था।


Click it and Unblock the Notifications