Watch- भाई थे नाराज़! भाभी ने सोनाक्षी सिन्हा की शादी में लूटी लाइमलाइट, ससुर शत्रुघ्न का हाथ थामे..

Sonakshi Sinha Bhabhi: हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने शादी कर ली। लेकिन दोनों के अलग-अलग धर्मों से होने के चलते खूब बवाल भी हुआ। वैसे तो यह शादी कोर्ट मैरिज के तौर पर हुई थी लेकिन बाद में इसका एक ग्रैंड रिसेप्शन भी रखा गया। जहां पर बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां जैसे कि रेखा से लेकर काजोल और विद्या बालन जैसे सितारे भी नजर आए।
लेकिन सोनाक्षी सिन्हा की इस ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी में उनकी भाभी तरुणा सिन्हा ने काफी लाइमलाइट बटोर ली। तरुणा सिन्हा एक्ट्रेस क्व भाई कुश की पत्नी हैं। बता दे कि भले ही सोनाक्षी के दोनों भाई नाराज नजर आए लेकिन उनकी भाभी शत्रुघ्न सिन्हा के साथ में नजर आई थी। उन्हें काफी खूबसूरत अंदाज में देखा गया।
तरुणा सिन्हा अपनी ननद सोनाक्षी की शादी में काफी खुश नजर आ रही थी। इस दौरान उन्होंने काफी खूबसूरत पेस्टल ग्रे कलर का शरारा सूट पहना हुआ था। जिस पर काफी हैवी वर्क भी नजर आ रहा था। जिसके साथ उन्होंने डायमंड नेकलेस और स्टेटमेंट इयररिंग्स भी पहने हुए थे। वह पूरे परिवार के साथ फोटो में पोज भी देते हुए नजर आई। यहां तक कि ससुर शत्रुघ्न सिन्हा का हाथ था में नजर भी आई।
पिछले 20 दिनों से सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की चर्चा हो रही थी। हालांकि पहले तो खा जा रहा था कि यह सब अफवाह है। इतना ही नहीं शत्रुघ्न सिन्हा को भी अपनी बेटी की शादी की जानकारी नहीं थी। ये बात एक्टर ने खुद कही। लेकिन एक या दो दिन बाद ही उन्होंने बेटी की शादी में जाने की बात कही और 23 जून को दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली।


Click it and Unblock the Notifications