BreakingBuzz: सोनाक्षी सिन्हा को किया गया गिरफ्तार, वीडियो हो रहा है तेज़ी से वायरल
ट्विटर पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है जहां पुलिस सोनाक्षी सिन्हा को गिरफ्तार करती दिखाई दे रही है। जहां सोनाक्षी को हथकड़ियां लग रही हैं वहीं सोनाक्षी पुलिस से ये पूछती हुई दिखाई दे रही हैं कि आप ऐसे कैसे मुझे गिरफ्तार कर सकते हैं। अब इस वीडियो को लेकर फैन्स चिंता में है कि आखिर सोनाक्षी ठीक तो हैं।
वहीं सोनाक्षी सिन्हा को कोई इस तरह हथकड़ी लगाकर गिरफ्तार करेगा ये मानना फैन्स के लिए थोड़ा नामुमकिन है। हालांकि सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर डाला है कि उन्हें लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि पूरा सच नहीं है। वो जल्दी ही पूरे सच के साथ सबके सामने आएंगी।
{image-sonakshi-sinha-arrest-video-goes-viral-1565109051.jpg hindi.filmibeat.com}
सोनाक्षी का ये वीडियो वरिंदर चावला ने अपने अकाउंट पर डाला है -
हालांकि ज़्यादातर लोगों का दावा है कि ये केवल किसी अगले प्रोजेक्ट का पब्लिसिटी स्टंट है। लेकिन इसके साथ फैन्स ने ये भी माना है कि अगर ये पब्लिसिटी स्टंट है तो ये पब्लिसिटी लेने का बेहद वाहियात तरीका है। खैर, सोनाक्षी को हम कुछ बेहतरीन पब्लिसिटी आईडिया याद दिला देते हैं -


Click it and Unblock the Notifications