2016 की सबसे मज़ेदार हिट का सीक्वल...लेकिन एकदम नई STARCAST!
डायना पेंटी स्टारर हैप्पी भाग जाएगी 2016 की स्लीपर हिट थी। और अब जब फिल्म हिट हो चुकी है, तो इसके सीक्वल के लिए नई हैप्पी की तलाश पूरी हो चुकी है।
हैप्पी भाग जाएगी 2016 की स्लीपर हिट थी। किसी को उम्मीद नहीं थी लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकी भी और बिकी भी। फिल्म को 2016 की पहली हैप्पी फिल्म कहा गया और इसे देखने के कारण ज़बर्दस्त थे।
अब फिल्म की सफलता से प्रभावित होकर, एक बार फिर मुदस्सर अज़ीज़ फिल्म का सीक्वल ला रहे हैं और इस बार हैप्पी के रोल के लिए सोनाक्षी सिन्हा को अप्रोच किया गया है।

मुदस्सर ने बताया कि हैप्पी की सफलता ने हमें एक और फिल्म बनाने का कॉन्फिडेंस दिया। आनंद एल राय से बात की गई और अक्टूबर तक एक कहानी पिच कर दी गई थी जो सबको पसंद आई।
इस बार हैप्पी के किरदार के लिए एक ऐसा इंसान चाहिए था जो नाम और काम दोनों से हैप्पी लगे। और इसीलिए फिल्म के लिए सोनाक्षी सिन्हा को अप्रोच किया गया है। पहले पार्ट में डायना पेंटी काफी फ्रेश दिखीं थीं।
अब देखना है कि सोनाक्षी सिन्हा इस रोल के लिए हां करती हैं या नहीं। और अगर सोनाक्षी फिल्म करती है तो उन पर ये फिल्म काफी सूट करेगी। क्योंकि देखा जाए तो सोनाक्षी बॉलीवुड की लेडी दबंग हैं।
औऱ दबंग की बात करें तो सबका मानना है कि दबंग 3 में भी सोनाक्षी ही सूट करेंगी और कारण ये है कि वो ही सलमान की लेडी दबंग हैं -


Click it and Unblock the Notifications











