मोगुल: गुलशन कुमार की बायोपिक में नजर आएंगी सोनाक्षी सिन्हा, निभाएंगी शानदार किरदार
फिल्म मोगुल काफी समय से चर्चा में चल रही है और एक के बाद एक नाम इसके लिए सामने आ रहे है। गौरतलब है कि आमिर खान इस फिल्म में नजर आने वाले और फिल्म के सह-निर्माता भी थे। लेकिन मी टू मोमेंट के बाद आमिर खान ने फिल्म से किनारा कर लिया और निर्देशक सुभाष कपूर को भी फिल्म से दूर कर दिया है। गौरतलब है कि फिल्म भूषण कुमार के पिता गुलशन कुमार की बायोपिक है और काफी ज्यादा चर्चा में है।
खबर है कि इस फिल्म के लिए अब सोनाक्षी सिन्हा को अप्रोच किया गया है। बता दें कि फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा गुलशन कुमार की गर्लफ्रेंड के रोल में नजर आने वाली है जो कि काफी शानदार रोल होने वाला है।

बता दें कि फिल्म के लिए अभी निर्देशक भी सर्च किया जा रहा है लेकिन सोनाक्षी सिन्हा के बाद इस फिल्म की सबसे बड़ी कमी पूरी हो गई है।
दअरसल फिल्म की कहानी 70-80 के दशक की है उनको इस तरह की किसी हीरोइन की तलाश थी जो कि रेट्रो लुक में काफी शानदार लगे और उनकी तलाश सोनाक्षी पर खत्म हो गई है। खबर है कि सोनाक्षी ने इस फिल्म के लिए हां तो करदी है लेकिन अभी तक उन्होने फिल्म साइन नहीं की है।


Click it and Unblock the Notifications











