फैन्स पर भड़कीं सोनाक्षी सिन्हा ? बुरी तरह गुस्सा करती आईं नजर, इंटरनेट पर VIDEO हो रहा VIRAL

Sonakshi Sinha angry on fans: बॉलीवुड एक्ट्रसे सोनाक्षी सिन्हा अपने खास अंदाज और स्टाइल के लिए पसंद की जाती हैं। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा की जब से शादी हुई है तब से वह आए दिनों सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी वह रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट की जाती हैं तो कभी वह वेकशन पर धूम मचाती दिखती हैं।
सूट-बूट में दिखीं सोनाक्षी
हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा को एक इवेंट में देखा गया। इस दौरान सोनाक्षी सिन्हा ब्लैक कलर के सूट-बूट में नजर आईं। सोनाक्षी ने अपने लुक्स और अपने अपीयरेंस से फैन्स का दिल जीत लिया, लेकिन हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख फैन्स के भी होश उड़ गए हैं।
सोशल मीडिया पर छा गया सोनाक्षी का गुस्सा करते हुए वीडियो
जी हां, वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी सिन्हा फैन्स पर बुरी तरह से भड़कती नजर आ रही हैं। सोनाक्षी को इवेंट में देख फैन्स सोनाक्षी को एक पल के लिए भी छोड़ नहीं रहे थे। कभी वह सोनाक्षी की तस्वीरें लेते दिख रहे तो कभी सेल्फी, लेकिन उसके बाद भी लोगों ने तस्वीरें लेना नहीं छोड़ा तो सोनाक्षी सिन्हा को गुस्सा आ गया।
फैन्स पर बरसीं सोनाक्षी
वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी बुरी तरह से भड़कती नजर आ रही हैं। वह कहती हैं कि हो गया अब...बस करो हो गया। इतना ही नहीं वह सभी तस्वीर क्लिक करने वालों को अपने रास्ते से हटने की भी रिक्वेस्ट करती हैं।
वीडियो देख यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट
बता दें कि सोनाक्षी के इस वीडियो को देख यूजर्स के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इतना गुस्सा तुम पर सूट नहीं करता सोना। वहीं दूसरे ने लिखा- इतना कैमरा-कैमरा करोगे तो इंसान इरीटेट हो जाता है। वहीं तीसरे ने लिखा- उनकी खुद की भी लाइफ है इतना कौन क्लिक करता है। (बता दें कि यह तस्वीर इंस्टेंट बॉलीवुड से ली गई है)


Click it and Unblock the Notifications