सोनाक्षी और जहीर इकबाल की शादी से पहले ये क्या कह गए पंडित जी, बोले- कल सब पता चल जाएगा...

Sonakshi sinha

Sonakshi sinha and Zaheer Iqbal's wedding: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। घर में रौनक लग गई है और मेहमानों के आने का सिलसिला जारी हो चुका है। खबरों की माने तो 23 जून को सोनाक्षी और जहीर इकबाल पिता इकबाल रतनसी के घर पर हिंदू- मुस्लिम मैरिज एक्ट के तहर रजिस्टर मैरिज करेंगे। शादी से पहले ही सोनाक्षी सिन्हा ने यह साफ कर दिया है कि वह अपना धर्म नहीं बदलेंगी। वहीं शादी से पहले पति शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी के लिए घर पर पूजा रखवाई थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।

घर में हो रहा है पूजा-पाठ
वायरल फोटो और वीडियो में यह देखा जा सकता है कि नीले रंग के सूट में सोनाक्षी और लाल रंग के सूट में उनकी मां पूनम सिन्हा पूजा में बैठी नजर आ रही हैं। इस पूजा में शादी में आए मेहमान भी शामिल हुए थे। पूजा के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने पैपराजी के लिए पोज भी दिए थे। बता दें कि मेहमान दूल्हा और दुल्हन के साथ ही शादी से पहले घर पर पूजा करवा रहे पंडित जी का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पंडित जी पूजा करके शत्रुघ्न सिन्हा के घर रामायण से निकल रहे होते हैं। जिसके बाद पैपराजी उनसे कुछ सवाल करने लगते हैं।

ये क्या कह गए पंडित जी
पैपराजी पंडित जी से पूछते हैं कि पूजा कैसी रही इसपर पंडित जी कहते हैं बहुत अच्छा रहा। पैप्स फिर पंडित जी से सवाल करते हैं कि क्या वो शादी में जाएंगे। इसपर पंडित जी कहते हैं कि हां जाएंगे जरूर जाएंगे, लेकिन अभी कुछ नहीं बता सकते। इसके बाद पैपराजी फिर से पंडित जी से सवाल करते हैं जिसके बाद वह कहते हैं कि अभी कुछ नहीं बताएंगे भाई कल आपको सब मालूम पड़ जाएगा।

धूमधाम से होगा रिसेप्शन
आपको बता दें कि सोनाक्षी और जहीर की शादी के लिए हर कोई एक्साइटेड है। सभी चाहते हैं कि वह कपल के वेडिंग फोटोज देखें। बता दें कि दोनों ना तो हिंदू धर्म के रीति रिवाजों से शादी कर रहे हैं और ना ही मुस्लिम। खबरों की माने तो दोनों की शादी में 50 लोग ही शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है, लेकिन कहा यह जा रहा है कि दोनों का रिसेप्शन काफी ग्रैंड होने वाला है। जो की आज ही शाम को होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X