सोनाक्षी सिन्हा के शादी के जोड़े का वीडियो आया सामने, सफेद नहीं बल्कि इस रंग के कपड़े पहनेंगे दूल्हा-दुल्हन

Sonakshi sinha

Sonakshi sinha and Zaheer Iqbal's wedding: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। आखिरकार दोनों सात साल के इंतजार के बाद ऑफिशियल कपल बन जाएंगे। बता दें कि दोस्त और फैमिली मेंबर्स दोनों ही शादी से बेहद खुश हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया था कि पहले शादी को लेकर कुछ तनाव थे, लेकिन अब सब कुछ ठीक है। वह सोनाक्षी और जहीर को अपना प्यार देंगे। शादी के लेकर तैयारियां पूरी हैं। शादी की रस्में दो दिन पहले से ही शुरू हो गई थीं, वहीं सोर्स के मुताबिक आज दोनों रजिस्टर मैरिज करेंगे।

सामने आया सोनाक्षी का ब्राइडल आउटफिट
बता दें कि दोनों की शादी को लेकर फैन्स उत्साहित थे और यह भी जानना चाह रहे थे कि आखिर दोनों क्या नया पहनने जा रहे हैं। तो बता दें कि हाल ही में सोनाक्षी और जहीर का वेडिंग आउटफिट वायरल हो रहा है जहां देखा जा सकता है कि डिलीवरी बॉय दूल्हा और दुल्हन के ब्राइडल आउटफिट निकालता नजर आ रहा है। जहां पहले पीच कलर की शेरवानी दिखती है तो वहीं दूसरे हाथ में सेम पीच कलर का लहंगा चोली नजर आता है।

होगा कुछ नया
इसे देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों कुछ हटके पहनने जा रहे हैं। दरअसल आलिया भट्ट, परिणीति चोपड़ा, रकुल प्रीत सिंह समेत कई एक्ट्रेसेस ने एक ही कलर को अपनी वेडिंग में फॉलो किया था, लेकिन इस बार कुछ नया होने जा रहा है। सोनाक्षी अपनी शादी में अलग रंग और अलग ही डिजाइन कैरी करने जा रही हैं। जिसे देखने के लिए फैन्स बेहद एक्साइटेड हो रहे हैं।

इस रेस्टोरेंट में धूमधाम से होगा सोनाक्षी का रिसेप्शन
बता दें कि दोनों ना तो हिंदू धर्म के रीति रिवाजों से शादी कर रहे हैं और ना ही मुस्लिम। खबरों की माने तो दोनों की शादी में 50 लोग ही शामिल होंगे, कहा यह भी जा रहा है कि दोनों का रिसेप्शन काफी ग्रैंड होने वाला है। जो आज शाम को होने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि इस रिसेप्शन में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां पॉलिटिशियन और बिजनेसमैन शामिल हो सकते हैं। रिपोर्ट्स की माने तो सोनाक्षी और जहीर इकबाल का रिसेप्शन मु्ंबई के दादर स्थित बैस्टियन रेस्टोरेंट में होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X