सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी का पटना में विरोध, लोग बोले- बिहार में घुसना भी मत...

Sonakshi Sinha

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal's marriage protested in Patna: बॉलीवुड की दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने मन पसंद जीवनसाथी के साथ कल यानी कि 23 जून को शादी कर ली है। दोनों ने रजिस्टर मैरिज की जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। सोनाक्षी सिन्हा सात सालों से जहीर को डेट कर रही थीं, लेकिन अब जाकर उन्होंने अपने दिल की सुनी और शादी कर ली। शादी से पहले कहा जा रहा था कि परिवार में काफी तनाव था। शत्रुघ्न सिन्हा ने भी कहा था कि पहले परिवार में परेशानियां चल रही थीं अब सब ठीक है। शादी में शत्रुघ्न सिन्हा आए थे और उन्होंने बेटी की आशीर्वाद भी दिया था, लेकिन कहा यह जा रहा है कि भाई लव कुश अभी भी नाराज हैं।

सोनाक्षी की शादी का पटना में हो रहा विरोध
एक तरह सोनाक्षी को जहीर इकबाल से शादी करने की वजह से जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है वहीं दूसरी तरफ परिवार में भी तनाव बना हुआ है। ऐसे में लगता है कि एक नई मुसीबत सोनाक्षी के गले पड़ने वाली है। जी हां, हाल ही में पटना से एक विरोध से भरा पोस्टर वायरल हो रहा है। यह पोस्टर शिव भवानी सेना की ओर से लगाया गया है। जिसपर लिखा है सोनाक्षी सिन्हा को बिहार में घुसने नहीं देंगे।

शत्रुघ्न सिन्हा के लिए कही ये बात
इसी के साथ ही पोस्टर में लिखा है कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी लव जिहाद को बढ़ावा देने वाली है। पूरे देश में इस्लामीकरण करने की कोशिश, शत्रुघ्न सिन्हा जी शादी के फैसले पर करें पुनर्विचार, नहीं तो अपने बेटे लव और कुश अपने घर रामायण का नाम तुरंत बदल दें। इससे हो रहा है हिंदू धर्म का अपमान। बता दें कि इस पोस्टर को बनवाने वाले ने अपना नाम लव कुमार सिंह उर्फ रुद्र बताया है। वह खुद को शिव भवानी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बता रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X