VIDEO: 1000 मेहमानों के सामने जहीर इकबाल के साथ रोमांटिक हुईं सोनाक्षी सिन्हा, इस तरह प्यार में डूबा कपल

Sonakshi Sinha- Zaheer Iqbal Reception: आखिरकार एक दूजे के हुए सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल। जी हां, बीते दिन यानी कि 23 जून को सोनाक्षी ने जहीर इकबाल के साथ रजिस्टर मैरिज की है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। सफेद रंग की साड़ी में सोनाक्षी काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। शादी के तुरंत बाद ही कपल ने रिसेप्शन भी रखा था। रिसेप्शन के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। वहीं हाल ही में कपल का एक मोस्ट रोमांटिक डांस वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख अच्छे-अच्छों के होश उड़ गए हैं।
रिसेप्शन के वीडियो वायरल
लाल रंग की खूबसूरत साड़ी, हैवी ज्वैलरी, लाल चूड़ा, मांग में सिंदूर लगाए सिनोक्षी सिन्हा अपनी शादी के रिसेप्शन में आईं। वहीं जहीर इकबाल सफेद रंग के थ्री पीस सूट में नजर आए। इस दौरान सभी की निगाहें बस सोनक्षी और जहीर के लुक्स पर ही टिकी रहीं। बता दें कि इस खास फंक्शन में दोनों ने अपने लुक्स के साथ ही अपने डांस से भी चार चांद लगाए हैं। जी हां, दोनों ने अपने रिसेप्शन में जमकर डांस किया है। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं। कभी कपल रोमांटिक डांस करता नजर आ रहा है तो कभी कपल बॉलीवुड के गाने पर ठुमके लगाता दिख रहा है।
सोनाक्षी-जहीर ने किया रोमांटिक डांस
इन वीडियोज़ में देखा जा सकता है कि जहीर इकबाल सोनाक्षी सिन्हा के साथ राहत फतेह अली खान के गाने 'आफरीन आफरीन' पर रोमांटिक डांस करते नजर आते हैं। दोनों का ये कपल डांस सोशल मीडिया पर छा गया है। बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के भी जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। जहां कुछ लोग सोनाक्षी और जहीर की तारीफ करते नजर आ रहे हैं और बेस्ट कपल बता रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जो सोनाक्षी को ट्रोल कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications