सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल ने खुले आम किया अपने प्यार का इजहार, इस स्टाइल में बोला- लव यू
बॅालीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर से इंटरनेट पर अपनी लव लाइफ को लेकर छाई हुई हैं। कई दिनों से यह खबर सामने आ रही थी कि सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता जहीर इकबाल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन कभी-भी दोनों ने इस पर खुलकर बात नहीं की और एक दूसरे को केवल अपना अच्छा दोस्त बताया है।
वहीं अब जहीर इकबाल और सोनाक्षी ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक दूसरे से प्यार का इजहार किया है। 2 जून को सोनाक्षी सिन्हा के जन्मदिन के मौके पर जहीर इकबाल ने खुले आम अपने प्यार का इजहार कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा ने सार्वजनिक तौर पर अपने प्यार और रिश्ते का इजहार कर दिया है।

जहीर इकबाल ने सोशल मीडिया पर सोनाक्षी के साथ मस्ती करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इसके बाद उन्होंने लिखा है कि जन्मदिन मुबारक हो सोन्ज...मुझे ना मारने के लिए थैंक्यू..आई लव यू..आपको ढेर सारा खाना..फ्लाइट्स, प्यार और खुशियां यूं ही मिलती रहें। सोनाक्षी सिन्हा ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जहीर के लिए लिखा है कि थैंक यू..लव यू और अब मैं तुम्हें मारने आ रही हूं।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। जहां पर वह किसी का हाथ पकड़कर कैमरे के लिए पोज दे रही थी। जहां पर उन्होंने उस लड़के का चेहरा नहीं दिखाया, जिसका हाथ थामकर वह खड़ी हुई हैं।


Click it and Unblock the Notifications
