मेट्रो में इश्क लड़ाते दिखे सोनाक्षी-जहीर, तीसरी तस्वीर पर आया फैन्स का दिल, कहा- ओए होए यहां भी शुरू...

Sonakshi Sinha Vacation Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को एक साल हो चुका है। कपल अकसर वेकेशन पर या पार्टी मूड में नजर आता है सोनाक्षी के सोशल मीडिया पर हर दूसरी पोस्ट या तो रेस्टोरेंट की होती है या फिर वेकेशन की। बता दें कि इन दिनों कपल स्विटजरलैंड घूमने गया है। जहां से कपल लगातार अपनी वेकेशन फोटोज अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर कर तारीफें बटोर रहा है।
स्विटजरलैंड में वेकेशन मना रही हैं सोनाक्षी
हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टा हैंडल पर स्विटजरलैंड की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी अपने रिपीट आउटफिट में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की पहली तस्वीर में तो आप देख ही सकते हैं कि सोनाक्षी पति को हग की हुई दिख रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में सोनाक्षी मेट्रो का इंतजार कर रही हैं, लेकिन तीसरी तस्वीर को देखकर फैन्स को हम दिल दे चुके सनम की याद आ गई। इस तस्वीर में जहीर सामान के साथ नजर आ रहे हैं और सोनाक्षी उन्हें किस करती नजर आ रही हैं। वहीं इस तस्वीर की तरह अन्य तस्वीरों में ही जहीर और सोना का स्ट्रांग बॉन्ड देखने को मिल रहा है। इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही सोनाक्षी कैप्शन में लिखती हैं- 'स्विटजरलैंड में पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा करना कितना सुविधाजनक है। मुझे तो इसकी आदत लगने वाली है।'
कपल की तस्वीरों पर यूं आए कमेंट्स
बता दें कि सोनाक्षी के इस पोस्ट पर फैन्स के कमेंट्स की लंबी लाइन देखी जा सकती है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि मुझे सोनाक्षी की एक आदत बहुत पसंद है वह विदेशी ट्रिप पर भी कपड़े रिपीट करती है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ओए होए यहां भी शुरू। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-अब पब्लिक ट्रांसपोर्ट इतना साफ है तो कोई भी इश्क फरमाएगा।
सात साल डेट करने के बाद की शादी
सोनाक्षी और जहीर ने सात साल एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने का फैसला किया। ऐसा बताया जाता है कि शादी से सोनाक्षी के भाई खुश नहीं थे। इसी वजह से दोनों भाई सोनाक्षी की शादी में शामिल नहीं हुए थे। बता दें कि सोनाक्षी ने धूमधाम से शादी नहीं की थी उन्होंने बेहद ही सिंपल अंदाज में रजिस्टर मैरिज की और शाम को उन्होंने अपनी शादी का रिसेप्शन रखा था। जिसमें केवल उनके खास दोस्त और परिवार के चंद लोग ही शामिल हुए थे। बता दें कि शादी के एक साल बाद भी ना तो सोनाक्षी के भाई को सोनाक्षी को लेकर कोई पोस्ट आया है और ना ही दोनों फैमिली के गेट टुगेदर में सोनाक्षी के भाई शामिल होते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











