हनीमून मनाकर दामाद जहीर इकबाल संग मायके आई सोनाक्षी सिन्हा तो लव-कुश ने ऐसे की बेइज्जती!

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की इकलौती बेटे सोनाक्षी सिन्हा ने मुस्लिम हीरो जहीर इकबाल के साथ में शादी कर ली। लेकिन अब शादी के बाद 9 जुलाई को एक्ट्रेस ने अपने माता-पिता की वेडिंग एनिवर्सरी को भी सेलिब्रेट किया था। फिल्ममेकर सुभाष घई द्वारा इंस्टाग्राम पर शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की एनिवर्सरी की तस्वीर भी शेर की गई थी।
इस तस्वीर में सोनाक्षी और जहीर के अलावा सुभाष घई, शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा पोज देते हुए नजर आए। फिल्ममेकर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि "मेरा पहला दोस्त और मुंबई में पहला हीरो शत्रुघ्न सिन्हा, पूनम सिन्हा के साथ 9 जुलाई 1980 में शादी के बंधन में बंधे।"
सुभाष घई ने आगे लिखा कि "पूनम मेरी राखी सिस्टर है और मैंने इनका कन्यादान किया था। हमने बीती रात को एक बार फिर से सोनाक्षी के घर पर उनके एनिवर्सरी को सेलिब्रेट किया और पुरानी यादों को भी ताजा किया। शत्रुघ्न को खुश और हेल्दी देखकर मुझे खुशी होती है। भगवान दोनों को हमेशा ऐसे ही साथ रखें और खुश रखें।"
इसी के अलावा शत्रुघ्न सिन्हा के समधी इकबाल रतनसी भी उनकी इन तस्वीरों में नज़र आए। लेकिन इस पार्टी में सोनाक्षी के दोनों भाई लव और कुछ नहीं नजर आए। लव ने अपने माता-पिता को वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई देते हुए एक पोस्ट भी लिखा था। इस तस्वीर में उनके माता-पिता और भाई दिखे। लेकिन उन्होंने इस तस्वीर से बहन सोनाक्षी को हटा दिया था।


Click it and Unblock the Notifications













