सोनाक्षी खुश है अक्षय की प्रेमिका बनकर
फिल्म दबंग में गांव की लड़की की भूमिका निभा चुकी सोनाक्षी सिन्हा फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई' के सीक्वल में काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म में वह अक्षय कुमार की प्रेमिका के रूप में दिखाई देंगी। खिलाड़ी अक्षय इसमें अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम से मिलते जुलते किरदार शोएब के रूप में नजर आएंगे।
वहीं अक्षय के साथ सोनाक्षी यास्मीन की भूमिका में नजर आएंगी, जो असल जिंदगी में दाऊद की प्रेमिका रह चुकी बॉलीवुड अभिनेत्री मंदाकिनी पर आधारित है। फिल्म में इमरान खान असलम की भूमिका में दिखाई देंगे, जिसकी शोएब की गतिविधियों और उसकी प्रेमिका पर नजर है।
फिल्म की कहानी त्रिकोण प्रेम पर आधारित है। आपको बता दें कि एक समय पहले मंदाकिनी और दाऊद के इश्क के किस्से बॉलीवुड में काफी मशहूर थे। उम्मीद करते हैं कि इस फिल्म में सोनाक्षी का कुछ नया ही रूप देखने को मिलेगा।
इसके अलावा सोनाक्षी अक्षय के साथ उनकी फिल्म राउडी राठौर और जोकर में भी नजर आने वाली हैं। देखते हैं कि सलमान के साथ धूम मचा चुकीं सोना अब अक्षय के साथ पर्दे पर क्या रंग जमाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











