..................... जिप लाइनिंग करते हुए इस चीज से जा टकराईं सोनाक्षी सिन्हा Sonakshi Sinha- ​​Actress collided with this stairs while doing zip lining, Video viral! - Hindi Filmibeat

Sonakshi Sinha Video- जिप लाइनिंग करते हुए इस चीज से जा टकराईं अभिनेत्री, फैंस बोले- जान प्यारी नहीं है?

sonakshi sinha

सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है जिसको अभिनेत्री ने खुद ही साझा किया है। इस वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा जिप लाइनिंग करती हुईं नजर आ रही हैं और चोटिल होने से बाल बाल बच गईं हैं।

दरअसल सोनाक्षी सिन्हा पूरी तैयारी के साथ जैसे ही ही उछलकर आगे बढ़ने की कोशिश करती हैं वो लोहे की सीढ़ियों से टकरा जाती हैँ। उनके बैक में चोट लगती है और वो चिल्ला उठती हैं। हालांकि उन्होने इस वीडियो को पूरा डाला है। वीडियो के साथ उन्होने कैप्शन में लिखा, ''हेहेहे...थोड़ी सी लगी।''

इसके बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''बहुत प्यारा... हंसी इस वीडियो को बार-बार देखने पर मजबूर कर देती है। मनोरंजन समय।'' एक का कहना है, ''कोई बात नहीं मजबूत हो जाएगा।'' एक ने लिखा, ''स्पाइडर मैन- मल्टीवर्स का पागलपन।''

एक ने लिखा, ''लीजेंड्स को दानी डेनियल्स की याद आएगी।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। अच्छी बात ये है कि सोनाक्षी सिन्हा को किसी तरह की चोट नहीं आई है। गौरतलब है कि सोनाक्षी अपने बॉलीवुड डेब्यू के 13 साल बाद ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं, इसमें वे खाकी वर्दी में नजर आएंगी।

एक्ट्रेस ने उसी फंडे को अपनाया है जिसे पहले प्रियंका चोपड़ा और रानी मुखर्जी जैसे स्टार्स अपना चुके हैं और सक्सेस हासिल कर चुके हैं, बस प्लेटफॉर्म अलग है। खैर बता दे कि कि सोनाक्षी इन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं, उनका नाम एक्टर जाहिर इकबाल के साथ जोड़ा जा रहा है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि तेजी से वायरल हो रहा है..

Read more about: sonakshi sinha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X