रणवीर और सोनाक्षी के प्रेम की उड़ान

जी हां अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के साथ रिलेशन ब्रेक करने के बाद वो सोनाक्षी के साथ नैन मटक्का करने में व्यस्त हो गये। लेकिन ज्यादा दिन तक इनका प्यार टिक नहीं सका और इनके ब्रेकअप की खबरें भी आने लगी। मगर लगता है कि इनके ब्रेकअप ने कमाल कर दिया है, जी हा रिलेशनशीप के चलते ना सहीं लेकिन ब्रेकअप के चलते तो इन्हें फिल्म मिल ही गयी।
हम आपको बता दें कि इनके प्रेम के चलते ही फिल्म मेकर्स ने इस हॉट कपल पर्दे पर कास्ट करने की सोची, लेकिन इनका रिलेशनशीप आगे नहीं बढ़ सका। फिर भी फिल्म के निर्माता ने हार नहीं मानी और वो स्टोरी लेकर दोनों के पास पहुंचे। इस एक्स कपल को भी फिल्म की कहानी काफी पसंद आई और दोनों ने इस फिल्म के लिए हामी भर दी।
अच्छा ही है कम से कम इस फिल्म के बहाने दोनो को एकबार फिर से अपने रिलेशन के बारे में सोचने का थोड़ा वक्त मिल जाएगा और क्या पता ये रिलेशन फिर से कनेक्ट हो जाए।


Click it and Unblock the Notifications











