सोना-इमरान कर रहे हैं प्यार के दुश्मन हाय-हाय!
सोनाक्षी सिन्हा और इमरान खान पर शूट किया गया 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई अगेन' का दूसरा गाना हाल ही में शूट हुआ है। ये गाना सालों पहले आई फिल्म 'अमर अकबर एंथनी' का है। 'तैयब अली प्यार का दुश्मन हाय हाय' ओरिजिनल गाने पर नीतू सिंह और ऋषि कपूर ने डांस किया था और अब एक बार फिर से इस गाने का जादू कुछ अलग अंदाज में डालने के लिए म्यूसिक डायरेक्टर प्रीतम ने पहल की है। प्रीतम ने इस गाने को काफी खूबसूरती के साथ नये अंदाज में पेश किया है।
सोनाक्षी सिन्हा और इमरान खान पर शूट किया गया ये गाना राजू खान द्वारा कोरियोग्राफ किया गया है और गाने को रेंडर किया है जावेद अली ने। इस गाने को थोड़ा हटकर फील देने के लिए पूरी टीम ने काफी मेहनत की है। वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई अगेन की टीम ने मिलकर पूरे छ दिन लगातार इस गाने की शूटिगं की। मुंबई की फिल्म सिटी में बनाए गये विशाल सेट पर ही इस फिल्म की शूटिंग हुई। बताया जा रहा है कि ये गाना रमदान के अवसर पर रिलीज होगा।
बालाजी मोशन पिक्चर्स ने वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई के गानों को लोगों के सर पर चढ़ाने के लिए काफी मेहनत की है। गाने को लेकर किसी तरह का विवाद ना हो इसलिए बालाजी ने इस गाने के राइट्स भी खरीद लिये हैं। इससे पहले वंस अपॉन ए टाइम इन मुबई अगेन का गाना ये तूने क्या किया प्रीतम द्वारा कंपोज किया गया था जो कि अक्षय कुमार, इमरान खान और सोनाक्षी पर शूट हुआ था। इस गाने ने यू ट्यूब पर धमाल मचा दिया थ।


Click it and Unblock the Notifications











