सोनाक्षी-इमरान कहेंगे 'प्यार का दुश्मन हाय हाय'!

सोनाक्षी सिन्हा और इमरान खान के बीच आजकल काफी पट रही है। फिल्म वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई अगेन में सोनाक्षी और इमरान एक दूसरे के साथ काफी मस्ती करते दिखेंगे। इतना ही नहीं बल्कि सोनाक्षी इमरान शायद फिल्म में अक्षय कुमार को चिढ़ाते हुए भी दिखें। खबर है कि सोनाक्षी और इमरान फिल्म वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई अगेन में एक पुराने गाने तैयब अली प्यार का दुश्मन हाय हाय पर डांस करते दिखेंगे। इस गाने के बोल पर थिरकते सोनाक्षी और इमरान कुछ ऐसे अंदाज में हैं जैसे कि किसी को चिढ़ा रहे हों। अब ये दोनों किसका मजाक उड़ा रहे हैं ये तो गाना देखने के बाद पता चलेगा।

तैयब अली प्यार का दुश्मन हाय हाय फिल्म अमर अकबर एंथनी का हिट गाना है। इस गाने के राइट्स वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई अगेन के लिए फिल्म की टीम ने खरीदे हैं। इस ओरिजनल गाने पर नीतू सिंह और ऋषि कपूर ने ठुमके लगाए थे लेकिन इसके लेटेस्ट वर्जन पर जो कि प्रीतम ने तैयार किया है सोनाक्षी सिन्हा और इमरान खान डांस करते दिखेंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म में ये पहला गाना होगा जिसमें असलम (इमरान खान) और जैसमीन (सोनाक्षी सिन्हा) एक दूसरे से मिलते हैं। इस गाने की शूटिंग पूरी हो चुकी है और खबर के अनुसार इस गाने की शूटिंग खत्म करने में पूरे छह दिन लगे थे।

वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई अगेन में इमरान खान, अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा सोनाली बेंद्रे भी फिल्म में एक अहम किरदार निभा रही हैं। सोनाक्षी और अक्षय कुमार की एक साथ ये दूसरी फिल्म है जबकि इमरान खान पहली बार सोनाक्षी सिन्हा के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म एक मुंबई के डॉन और उसकी प्रेम कहानी पर आधारित है। इस फिल्म की टैगलाइन है दिस टाइम इट्स पर्सनल। वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई अगेन फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X