हैप्पी फिर भाग जाएगी में ट्रक दौड़ाएंगी सोनाक्षी सिन्हा, फोटो हो गई वायरल, देखें तस्वीरें
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इस समय फिल्म हैप्पी फिर भाग जाएगी को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में चल रही है और फिल्म की शूटिंग के दौरान के फोटो भी वायरल हो गए है जिसमे सोनाक्षी सिन्हा एक ट्रक चलाते हुए नजर आ रही है। इन फोटोज के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया में इसको जमकर शेयर किया गया है और फोटो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहे है।
बता दे कि सोनाक्षी सिन्हा दरअसल फिल्म में एक ट्रक चलाती हुए नजर आएंगी और यही कारण है कि वो इस समय ट्रक ड्राइविंग की ट्रेनिंग ले रही है और वो फोटो वायरल भी हो गई है।

आपको फोटो में साफ नजर आएगा कि वो एक चला रही है जिसपर काफी सारी सामान पड़ा हुआ है और वो सामान किसी कंस्ट्रक्शन वाले कर्मचारी का लग रहा है। फिलहाल इस फिल्म को लेकर सोनाक्षी सिन्हा काफी ज्यादा खुश है।
बता दें कि फिल्म हैप्पी भाग का जाएगी का सीक्वेल है ये फिल्म जिसमे सोनाक्षी अपने अभिनय का जादू बिखेरती हुई नजर आने वाली है।
बता दे कि फिल्म की शूटिंग के लिए पूरी टीम इस समय मलेशिया में है और इस बात की जानकारी खुदो सोनाक्षी सिन्हा ने एक फोटो सोशल मीडिया में शेयर करते हुए दी थी।
इस फोटो में सोनाक्षी सिन्हा दुल्हन के कॉस्ट्यूम में नजर आई थी। सोनाक्षी सिन्हा बेहद नॉटी फेस के साथ फिल्म की कहानी का थोड़ा सा किस्सा तो बयान कर ही रही है।
इसके पहले फिल्म हैप्पी भाग जाएगी 2016 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म में डायना पेंटी ने जबरदस्त अभिनय किया था जिसको लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। इसके बाद वो कॉमेडी फिल्म का सीक्वेल बनाने की बात सामने आई थी।
अब इस फिल्म की ये दो फोटो वायरल हो रही है जिसमें सोनाक्षी सिन्हा ट्रक चला रही है उसमे इतना तो पक्का है कि फिल्म में काफी ज्यादा धमाल होने वाला है।
बता दें कि इसके पहले भी सोनाक्षी सिन्हा सोलो फिल्म अकीरा में जबरदस्त अभिनय का प्रदर्शन कर चुकी है और फिल्म को हिट भी करा चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications
