..................... Sonakshi flies from Malaysia to complete her brand commitment in India - Hindi Filmibeat

मलेशिया में शूट छोड़कर 24 घंटे के लिए भारत वापस आईं सोनाक्षी सिन्हा

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने कमिटमेंट की पक्की एक्ट्रेसेस में से हैं। जिसका सबूत हाल ही में उन्होंने दिया है। विदेश में शूटिंग कर रहीं सोनाक्षी ने एक ब्रैंड को दिया कमिटमेंट पूरा करने के लिए लेट नाइट फ्लाइट पकड़ी और सुबह तड़के भारत पहुंची। ऐसी फ्लाइट में सफर करना सुनने में जितना आसान लग रहा है असलियत में उतना ही मुश्किल है, ऐसे में सोनाक्षी के कमिटमेंट की दाद देनी पड़ेगी।

[Cannes 2018: साल का सबसे बड़ा Dhamaka, सेक्सी ड्रेस- बोल्ड अंदाज, देखिए 10 चौंकाने वाली Pics]

सूत्रों की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों आनंद एल राय की फिल्म हैप्पी फिर भाग जाएगी की शूटिंग में ये व्यस्त हैं, ये शूटिंग कुआला लुम्पुर में हो रही है। यहां से सोनाक्षी ने एक दिन की छुट्टी ली और सीधा भारत पहुंच गईं। यहां उन्हें एक ब्रैंड को दिया कमिटमेंट पूरा करना था। वे दिल्ली में मीडिया से मुखातिब हुईं। सोनाक्षी ने इस प्रेस मीट के लिए कुआला लुम्पुर से दिल्ली के लिए सुबह तड़के फ्लाइट पकड़ी थी। जिसके बाद उन्होंने वापस दिल्ली से कुआला लुम्पुर के लिए रात की आखिरी फ्लाइट पकड़ी, वहीं दूसरी तरफ सोनाक्षी सिन्हा के इस कमिटमेंट से ब्रैंड टीम काफी खुश है। ब्रैंड टीम सोनाक्षी का स्माइल के साथ कमिटमेंट पूरा करने का जज्बा देखकर वाकई चौंक गई।

sonakshi-flies-from-malaysia-complete-her-brand-commitment-in-India

सोनाक्षी सिन्हा एक कमिटेड एक्टर के तौर पर पहचानी जाती हैं। जिसका सबूत उन्होंने दे दिया है। बता दें कि जल्द ही सोनाक्षी फिल्म हैप्पी भाग जाएगी में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म इसी साल 25 अगस्त को रिलीज हो रही है। वहीं उनकी आने वाली फिल्मों में अभिषेक वर्मन की कलंक और सलमान खान की दबंग 3 शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X