सोनाक्षी संग रोमांस करने में अर्जुन कंफरटेबल थे!
अर्जुन कपूर से जब हमने पूछा कि फिल्म तेवर के दौरान जब आप पिता के सामने सोनाक्षी के साथ कुछ रोमांटिक सीन्स शूट कर रहे थे तो किसी तरह की कोई मुश्किल महसूस नहीं हुई। इसपर अर्जुन ने कहा "मैं फिल्म में पिंटू का किरदार निभा रहा हूं। मैं एक किरदार कर रहा हूं और वो सीन कर रहा हूं जिसे उन्होंने (बोनू कपूर) ही सेलेक्ट किया है। मैं रियल में तो किसी से रोमांस नहीं कर रहा। मैं अनकंफरटेबल महूसूस करता अगर सच में किसी से रोमांस कर रहा होता और पापा आ जाते। लेकिन फिल्म में मैं पिंटू का किरादर निभा रहा हूं। पापा को पता है कि क्या क्या सीन हैं। तो उसमें कैसी शर्म महसूस करना। अगर मैं कॉंशस होना शुरु हो जाऊं तो इसका ये मतलब है कि मैं गलत प्रोफेशन में हूं।"
अर्जुन कपूर का कहना है कि उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म इशकजादे में परिणिती के साथ रोमांटिक और किसिंग सीन्स किये थे। ऐसे में भला वो अब क्यों इस तरह के सीन्स करने में घबराने या मुश्किल महसूस करने लगे। वो एक कलाकार हैं और एक कलाकार होने के नाते इस तरह के सीन्स करने में उन्हें कोई मुश्किल नहीं होती। 2 स्टेट्स में भी अर्जुन और आलिया का किसिंग सीन है। ये सीन सिर्फ ये दिखाने के लिए है कि आलिया और अर्जुन के किरदार एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं और लिव इन रिलेशनशिप में हैं। लेकिन इन सीन्स को मजे के लिए नहीं शूट किया जाता। ये सिर्फ कहानी की मांग होती है।


Click it and Unblock the Notifications
