सलमान खान ने प्रियंका चोपड़ा पर कसा तंज- तो इस सिंगर ने साधा सलमान खान पर निशाना
Recommended Video
अली अब्बास जफर की फिल्म भारत में सलमान खान के साथ प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी बनने वाली थी। लेकिन प्रियंका ने फिल्म को मना कर दिया और एंट्री हो गई कैटरीना कैफ की। अब जबकि फिल्म रिलीज होने वाली है और सलमान खान फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। वह कई इंटरव्यू में जिक्र कर चुके हैं कि प्रियंका ने शादी के लिए अपने करियर की बेस्ट फिल्म को छोड़ दी।
बहरहाल, अब सलमान खान कितनी गंभीरता से ये बातें कर रहे हैं, यह तो वही जानें। लेकिन सलमान खान के इन्हीं कमेंट्स पर सिंगर सोना महापात्रा ने ट्विटर पर निशाना साधा है। सिंगर ने ट्विट किया- 'Cus @priyankachopra has better things to do in life, real men to hang out with & more importantly, girls to inspire with her journey..

सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर यह फिल्म ईद के मौके पर 5 जून को रिलीज होने वाली है। फिल्म की शेड्यूल से लगभग सिर्फ 10 दिनों पहले ही प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म से इंकार कर दिया था, जिससे सभी हैरान रह गए थे। हालांकि अली अब्बास जफर ने इसे काफी पॉजिटिव तरीके से लिया और तुरंत ही कैटरीना को साइन कर लिया।


Click it and Unblock the Notifications