अनुराग कश्यप पर आरोप लगाने वाली पायल घोष को सोना मोहपात्रा सपोर्ट, 'सच्चाई बताने का पूरा हक'!
अभी तक अनुराग कश्यप के समर्थन में कई एक्ट्रेसेज सपोर्ट में सामने आ चुकी हैं। वहीं अब सिंगर सोना मोहपात्रा का बयान भी सामने आया है। जिन्होंने मीटू को लेकर ट्वीट किए। अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस पायल घोष के समर्थन में भी सोना मोहपात्रा ने ट्वीट किया। इस पोस्ट पर ऋचा चड्ढा ने रिएक्शन भी दिया तो वहीं सोना मोहपात्रा ने तापसी पन्नू को लेकर तंज भी कसा।
दरअसल सोना मोहपात्रा ने मीटू अभियान को लेकर कई ट्वीट्स किए। उन्होंने इन्हीं पोस्ट में कहा कि मैंने पायल घोष का वीडियो देखा। मैं उनके साथ उनके अनुभव और सच्चाई के बताने के हक में हूं। इसके अगले ट्वीट में सिंगर ने लिखा- मैंने तापसी पन्नू का अनुराग कश्यप को लेकर स्टेटमेंट भी पढ़ा। उन्होंने कहा कि जितने भी लोगों को वह जानती हैं उनमें से अनुराग कश्यप सबसे बड़े नारीवादी हैं। मैं सोचती हूं कि वह कितना कम जानती है। फिल्मों और किरदारों को दिखाने से हम ऐसा नहीं कह सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











