सलमान खान ने गर्लफ्रेंड के सिर पर बोतल फोड़ी है , फैजल सिद्दीकी टिकटॉक वीडियो पर भड़की सिंगर
टिकटॉक पर फैजल सिद्दीकी के वीडियो को लेकर विवाद अब सलमान खान तक जा पहुंचा है। फैजल टिकटॅाक के स्टार हैं, और कुछ दिन पहले उन्होंने एक वीडियो बनाया जहां पर वह महिला के चेहर पर कुछ डाल रहे हैं, इसे देखकर ये कहा गया कि फैजल एसिड अटैक को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं।
जो कि समान के हित में नहीं है। इस पूरे मामले पर सिंगर सोना महापात्रा ने सलमान खान को घेरे लिया है। उन्होंने सलमान खान पर आरोप लगाते हुए ये साफ तौर पर कहा है कि बचपन से सुना है कि सलमान खान ने अपनी गर्लफ्रेंड के सिर पर बोतल तोड़ी है।

ये हमारे समाज का हिस्सा बन गया है। फिर भी वह इतने बड़े स्टार क्यों हैं? सलमान खान के खिलाफ सोना का ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











