कोरोना पॉजिटिव कनिका कपूर पर भड़कीं सोना महापात्रा, कहा- भारत बेवकूफों से भरा पड़ा है
बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद से चर्चा में हैं। उनकी लापरवाही के चलते बॉलीवुड व दूसरे सिंगर्स ने उन्हें फटकार लगाई। ऋषि कपूर और कुमार विश्वास के बाद गायिका सोना महापात्रा ने भी उन्हें लताड़ा। सोना महापात्रा ने तो कनिका कपूर गैर-जिम्मेदार तक कह डाला।
ट्विटर पर उन्होंने लगातार कई ट्वीट किए। वह लिखती हैं कि हमारे आसपास कई गैर-जिम्मेदार मुर्ख व्यक्ति हैं, जो नियमों का पालन नहीं करते हैं। इस चलते दूसरों की जिंदगी भी खतरे में आ सकती है। अगले ट्वीट में सोना महापात्रा लिखती हैं, कोरोनावायरस विस्फोट हो सकता है। इसका सबसे बड़ा कारण भारत में मौजूद गैर-जिम्मेदार मूर्ख हैं। ऐसे लोग सरकार से सब लेना चाहते हैं लेकिन बदले में वह कुछ नहीं करना चाहते।


Click it and Unblock the Notifications