'इंडस्ट्री ने ऐश्वर्या राय को दबाया..' Sona Mahapatra के बयान के बाद उठे कई सवाल, रह जाएंगे हैरान!

sona Mahapatra Aishwarya rai Bachchan

Aishwarya Rai Sona Mahapatra- ऐश्वर्या राय बच्चन भले ही आज कल फिल्मों को लेकर खबरों का हिस्सा नहीं रहती हैं लेकिन किसी ना किसी वजह से वो छाई रहती हैं।

इस वक्त पुराना वीडिय सामने आया है जिसमें एक सिंगर ने उनको लेकर कुछ ऐसा कह डाला है जो कि शायद आप नहीं जानते होंगे। आप भले ही उनके फैन हों या ना हों लेकिन ऐश्वर्या राय बच्चन सभी को पसंद हैं।

इस वक्त सिंगर सोना महापात्रा ने कुछ ऐसा खुलासा कर दिया है जो कि शायद ही आप जानते होंगे। बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन के जवानी के दिनों को लेकर उन्होने खुलासा किया है। उनका कहना है कि वो पहले जैसी थीं वो अब वैसी नहीं रहीं।

बदल गईं हैं ऐश्वर्या

सोना महापात्रा के इस बयान को लेकर bollywood_thikana नाम के एक पेज पर बात की गई है। इसके द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में पता चल रहा है कि सोना महापात्रा ने क्या कहा। सोना का कहना था, ''वो ऐश्वर्या राय को तब से जानती हैं जब ऐश्वर्या राय फिल्मों में बड़ा नाम नहीं बनी थीं और वो काफी कॉंफिडेंट थीं।

आर्किटेक्ट की पढ़ाई कर रही थीं। वो हंसती थीं और बहुत बातें करती थीं और बहुत स्मार्ट थीं।'' सोना महापात्रा ने कहा, ''अब वो बिल्कुल बदल चुकी हैं। वो काफी बातें करती थीं लेकिन एक इंटरव्यू में उनको देखकर लगा कि शायद इस इंडस्ट्री ने उनको स्मार्ट नहीं बनने दिया और उन्हे दबाया।'' उनका ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है।

क्या बोले लोग

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''ऐश्वर्या राय बहुत स्मार्ट है।'' एक ने लिखा, ''ये उल्टा बोल रही है, मुझे लगता है वो अब ज्यादा हंसती और बोलती है।'' एक ने लिखा, ''तभी तो अभिषेक बाहर मस्ती कर रहा है।'' एक ने लिखा, ''पहले कम बात थी करती थी? पागल हो क्या।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X