..................... ऐश्वर्या राय पर राहुल गांधी की इस टिप्पणी के बाद भड़की ये मशहूर सिंगर? बोली- आपकी मां बहन का भी.. Sona Mohapatra got angry on Rahul Gandhi's comment on Aishwarya Rai, Amitabh Bachchan cryptic post - Hindi Filmibeat

ऐश्वर्या राय पर राहुल गांधी की इस टिप्पणी के बाद भड़की ये मशहूर सिंगर? बोली- आपकी मां बहन का भी अपमान..

aishwarya rai bachchan, rahul gandhi, sona mahapatra, amitabh bachchan

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद राहुल गांधी ने जिस तरह का हमला विपक्ष पल बोला है वो काफी विवादों में हैं। उन्होने इस दौरान ना सिर्फ नेता बल्कि अभिनेताओं पर भी निशाना साधा था।

लेकिन राहुल गांधी ने जैसे ही ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम लेते हुए ऐसा कहा जो कि कई लोगों को पसंद नहीं आया तो एक सिंगर भड़क गई। जी हां, हम बात कर रहे हैं सिंगर सोना महापात्रा की जिन्होने राहुल गांधी को जवाब दिया है।

क्या कहा था राहुल गांधी ने

एक चुनावी रैली के दौरान कॉंग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था, "क्या आपने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा देखी? क्या आपने कोई ओबीसी या एसटी/एससी चेहरा देखा? इसमें अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या बच्चन और पीएम नरेंद्र मोदी शामिल हुए थे।" लेकिन हमने उन लोगों को नहीं देखा जो वास्तव में देश को चलाते हैं। ये लोग यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि आप लोग कभी भी देश को नियंत्रित नहीं कर सकते।" इसके अलावा एक रैली में राहुल गांधी ने कहा था, ''ऐश्वर्या 'डांस करेंगी' और अमिताभ 'बल्ले-बल्ले' करेंगे।'' इसके अलावा कहा, ''एक ओर आपको ऐश्वर्या राय नाचते हुए दिख जाएगी, एक ओर अमिताभ बच्चन नरेंद्र मोदी के आसपास घूमते हुए दिख जाएंगे, मीडिया हमें नहीं दिखाती।''

सोना महापात्रा ने दिया जवाब

सिंगर सोना महापात्रा इस वीडियो पर भड़की हुई हैँ। उन्होने लिखा, "कुछ लाभ पाने के लिए राजनेता अपने भाषणों में महिलाओं को अपमानित कर रहे हैं? प्रिय राहुल गांधी" निश्चित रूप से किसी ने पहले भी आपकी मां, बहन को इसी तरह अपमानित किया है और आपको बेहतर पता होना चाहिए? हां एक बात और.. ऐश्वर्या राय बहुत अच्छा डांस करती हैं।''

अमिताभ बच्चन का क्रिप्टिक पोस्ट

इसके अलावा अमिताभ बच्चन ने भी एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है जिसको राहुल गांधी से जोड़कर देखा जा रहा है। बिना नाम लिए हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा, ''वर्कआउट का समय.. शरीर की गतिशीलता.. दिमाग का लचीलापन.. बाकी सब इंतजार कर सकते हैं..'' इसके बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं। राहुल गांधी और ऐश्वर्या राय बच्चन इस वक्त सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं और राहुल गांधी की वीडियो को वायरल हो रही है..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X