#PM CARES: तो क्या अक्षय कुमार का 25 करोड़ दान PR तमाशा - सोना महापात्रा का करारा ताना
जब से अक्षय कुमार ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए PM Cares फंड में 25 करोड़ का दान किया है तब से ये विवाद छिड़ चुका है कि दान करने के बाद राशि बताएं या नहीं। अब सोना मोहापात्रा ने भी अक्षय कुमार के इस दान को PR तमाशा कह डाला है।
दरअसल, किसी ने सोना को कहा कि देश के लिए कुछ करो और सोना ने गुस्सा में जवाब दिया कि वो तीन जगह दान कर चुकी हैं। बस इसका PR तमाशा बनाने में विश्वास नहीं रखती।

सोना ने अपने ट्वीट में बाकियों को भी दान करने की सलाह दी और कहा जिससे जितना बन पड़े उतना। गौरतलब है कि जबसे अक्षय कुमार ने 25 करोड़ की धनराशि दान करने का एलान किया है तब से पूरे बॉलीवुड को लोग कोस रहे हैं।
और तभी से ये विवाद शुरू हो गया कि क्या वाकई दान करने के बाद ये बताना सही है कि मैंने इतना दान किया। लोग ट्विटर पर अक्षय को महान तो बता रहे हैं लेकिन बाकियों को नाम दिए जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











