..................... Sona Mahapatra reveals anu malik says kya maal hai tera to her husband Sona Mohapatra video - Hindi Filmibeat

'क्या माल है तेरा' इस हसीना को देख बहका अनु मलिका का दिमाग, बेखौफ करने लगे गंदी बातें

Sona Mohapatra Anu Malik

Sona Mohapatra Anu Malik: Me Too मूवमेंट में काफी सारे बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड सितारों पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। इससे पूरी इंडस्ट्री हिल गई थी। इस लिस्ट में सिंगर और मशहूर संगीतकार अनु मलिक का भी नाम शामिल है। दरअसल आपको बता दें कि सिंगर सोना महापात्रा ने उन पर आरोप लगाया था और कई सारी हैरान कर देने वाली बातें भी बताई थी।

सोना महापात्रा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनकी मुलाकात अनु मलिक से साल 2006 में एक इवेंट में हुई। सिंगर ने बताया कि "मुझे और मेरे पति राम संपत को उन्होंने खाने पर इनवाइट किया था। वो नहीं जानते थी कि हमारी शादी हो गई है। इसीलिए जब मैं रेस्ट रूम में गई तो अनु मलिक ने मेरे पति को कहा कि क्या माल है यार संपत।"

सोना महापात्रा ने इस बात का भी खुलासा किया कि अनु मलिक उनको रात को फोन करके भी परेशान करने लग गए थे और यह सिलसिला कई दिनों तक चला था। सिंगर ने बताया कि "अनु मलिक मुझे कॉल किया करते थे और रात में कॉल करते थे। मैं फोन उठा लेती थी तो मुझसे अजीब अजीब बातें करने लगते थे। इसीलिए मैंने उनका कॉल उठाना बंद कर दिया।"

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब कोई एक्ट्रेस या सिंगर किसी सेलिब्रिटी को लेकर इस तरीके के आरोप लगा रही हो। Me Too मूवमेंट के दौरान काफी सारी हसीनाओं ने अपनी भड़ास निकाली थी और साथ ही साथ कई हैरान कर देने वाले खुलासे भी किए थे।

Read more about: sona mahapatra anu malik
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X