बेटा बनाएगा पापा हुसैन पर फिल्‍म

Son will make a movie on father MF hussain
बेंगलूरु। एमएफ हुसैन के चाहने वालों को उनके जीवन से जुड़ी कुछ ऐसी जान‍कारियां मिलेंगी जिनके बारे में वे अभी तक अन्‍जान थे। हुसैन जी के जीवन के कुछ अनछुए पहलुओं को पर्दे पर लाएंगे उनके बेटे ओवेस। ओवेस ने इससे पहले भी फिल्‍म गजगामिनी बनाने में हुसैन जी की मदद की थी।

ओवेस ने कहा कि एमएफ हुसैन का बेटा होना मेरे लिए गर्व की बात है। इसके साथ ही उनकी जिम्‍मेदारियों का अहसास भी उनको है। ओवेस ने हाल ही में हुसैन जी पर एक डॉक्‍यूमेंट्री भी बनाई थी। अब उनकी मौत के बाद वे उनके जीवन को पर्दे पर लाना चाहते हैं।

ओवेस ने बताया कि जब मैं उन पर डाक्‍यूमेंट्री बना रहा था तो मुझे समझ नहीं आ रहा था कि इसको कहां खत्‍म किया जाए। उनकी उपलब्धियों को एक डॉक्‍यूमेंट्री में समेटना संभव नहीं है। अपने जीवन में उन्‍होंने पूरी दुनिया की सैर की।

जिस समय एमएफ हुसैन की मौत हुई उस समय ओवेस उनके साथ ही मौजूद थे। उन्‍होंने बताया कि अभी इस मूवी के लिए स्‍टार कास्‍ट के बारे में फैसला नहीं किया गया है। हो सकता है इसमें उनके पसंदीदा सितारों को काम करने का मौका मिले।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X