सन ऑफ सरदार का दूसरा हफ्ता- बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

पहले ही हफ्ते में सन ऑफ सरदार ने कुल 83.25 करोड़ का बिजनेस किया था और लगातार ये बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ती रही। दूसरे हफ्ते में सन ऑफ सरदार का कलेक्शन काफी कम हुआ और पूरे 50 प्रतिशत की कमी दर्ज की गयी। लेकिन इसके बावजूद इसके दूसरे हफ्ते का कलेक्शन जब तक है जान से काफी बेहतर रहा।
अजय सोनाक्षी की फिल्म ने दूसरे हफ्ते में कुल 18.43 करोड़ का बिजनेस किया, और 17 दिनों में कुल 101.68 करोड़ का बिजनेस कर लिया। शुक्रवार से लेकर गुरुवार तक फिल्म का कलेक्शन ब्रेकअप था 3.05 करोड़ , 3.80 करोड़ , 4.95 करोड़ , 1.80 करोड़ , 1.65 करोड़ , 2.05 करोड़ , 1.13 करोड़।
अब आमिर खान की की तलाश के 2500 थियेटरों में रिलीज होने के बाद ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि सन ऑफ सरदार का ये रॉकिंग कलेक्शन काफी प्रभावित होगा। लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो तलाश के रिलीज होने के दूसरे दिन ही पता चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications











