बेटी हिरोईन तो बेटा खिलाड़ी बनें: शाहरूख खान

आज तक एजेंडा में बात करते हुए किंग खान ने कहा कि वह अपने बच्चों से बहुत प्यार करते हैं। उनकी बेटी सुहाना बेहतरीन डांसर है तो उन्हें लगता है कि आगे चलकर उसे मेरी ही तरह एक्टिंग में भाग्य आजमाना चाहिए को वही आर्यन एक बहुत बढ़िया खिलाड़ी है, अगर हो सके तो वह एक बढ़िया फुटबॉलर बनें और मौका मिले तो इंग्लिश फुटबॉल लीग खेले लेकिन किंग खान ने साफ किया कि यह उनकी इच्छा है, बाकी उनके बच्चे वही करेंगे जो वह करना चाहते हैं, वह किसी पर अपनी इच्छा थोपेंगे नहीं।
अपने बेटे अबराम के लिए किंग खान ने कहा वह बिल्कुल मेरे जैसा है, उसके गाल पर भी मेरी ही तरह डिंपल है, पहले समय से पहले जन्म होने की वजह से वह थोड़ा कमजोर था लेकिन खुदा की नेमत की वजह से बिल्कुल स्वस्थ हो गया है।
शाहरुख ने कहा, "अबराम माशाल्लाह बेहद हसीन और अब स्वस्थ है और उसने ढेर सारी खुशियां बिखेर दी हैं। उसके गाल पर भी डिंपल है। बेशक, डिपल वाले बच्चे को पाकर मैं खुश हूं।"
आज तक एजेंडा में बात करते हुए शाहरूख से जब पूछा गया कि आप को तो पहले से ही दो बच्चे आर्यन और सुहाना थे और वह काफी बड़े हो गये थे ऐसे में आपको तीसरी
संतान की क्या जरूरत थी तो उन्होंने जवाब दिया शाहरुख ने कहा, "लेकिन पिछले कुछ सालों में ऐसा हो गया कि बच्चे अपने कमरे में अपने दोस्तों के साथ रहने लगे। कभी कभी हमें लगता था कि वे घर में हैं या नहीं। इसलिए हम यह महूसस करने लगे कि हमें बच्चों के साथ होना चाहिए। मेरा बेटा पढ़ने के लिए लंदन जा चुका है, मेरी बेटी भी जाना चाहेगी।"
"हम खुले विचारों के मातापिता हैं और उन्हें वो करने देते हैं जो वह चाहते हैं। लेकिन हम उनकी कमी महसूस करने लगे हैं। इसलिए अबराम आया ,वह गौरी को व्यस्त रखता है और इसने हमारे घर में ढेर साली खुशियां ला दी हैं। गौरतलब है कि शाहरूख खान को इस साल के जून में सैरोगेट चाइल्ड अबराम हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications