फेमस डायरेक्टर के 18 साल के बेटे का एक्सीडेंट में निधन, नशे की हालत में दोस्त चला रहा था कार, हुआ गिरफ्तार!

son of sardar

Ashwini Dhir Son Death: फिल्मी जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है और आपको बता दें कि 'सन ऑफ सरदार' के मशहूर डायरेक्टर अश्विनी धीर के 18 साल के बेटे का कार एक्सीडेंट में निधन हो गया।

दरअसल फ्री प्रेस जनरल की एक रिपोर्ट की माने तो 23 नवंबर को अश्विनी धीर के बेटे की मुंबई के विले पार्ले के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर कार दुर्घटना हुई। खबरों के अनुसार जब यह हादसा हुआ था तो अश्विनी धीर गोवा में IFFI में अपनी अपकमिंग फिल्म हिसाब बराबर के प्रीमियर पर जा रखे थे।

हालांकि सुपरहिट फिल्मों का निर्माण करने वाले अश्विनी धीर ने अपने जवान बेटे को खो दिया है और उनके बेटे का नाम जलज धीर था। वह अपने तीन दोस्तों के साथ में घूमने गए थे।

बताया तो यह भी जा रहा है कि अश्विनी धीर के बेटे जलज धीर अपने 18 साल के तीन दोस्त साहिल, सार्थ और जेडन के साथ में गाड़ी में मौजूद थे। जलज का दोस्त साहिल गाड़ी चला रहा था। बताया तो यह भी जा रहा है कि उन्होंने शराब पी हुई थी और बेकाबू होकर गाड़ी चलाई। लेकिन फिर सहारा स्टार होटल के पास में उनकी गाड़ी डिवाइडर से क्रश हो गई थी।

इस भयानक एक्सीडेंट में साहिल और जेडन बच गए हैं। लेकिन जलज और सार्थ ने दुनिया को अलविदा कह दिया है और गाड़ी के पीछे की सीट पर दोनों बैठे हुए थे। दोनों को गंभीर चोट लगी। जब तक दोनों को अस्पताल ले जाया गया तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया था। दावे के अनुसार तीनों दोस्त 22 नवंबर को तकरीबन 11:00 बजे जलज के घर पर गए थे।

हालांकि 23 नवंबर को 3:30 बजे उन्होंने गाड़ी चलाई और शुरुआत में तो जेडन ने चलाई थी। बाद में साहिल ने ड्राइविंग सीट संभाली और खबरों के अनुसार उन्होंने शराबी हुई थी। साहिल के अनुसार वह 120 से 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे। हालांकि खबरों के अनुसार यह भी बताया जा रहा है कि साहिल को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।

More from Filmibeat

Read more about: son of sardar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X