Son of Sardar 2 के लिए खड़ी हुई बड़ी मुसीबत, 'सैयारा' और 'महावतार नरसिम्हा' बन रहीं रोड़ा

Son of Sardar 2

Son of Sardar 2 Screen Issue: अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' 1 अगस्त 2024 को रिलीज होने जा रही है। लेकिन फिल्म को लेकर एक बड़ी दिक्कत सामने आई है। इसे देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज के लिए उतनी स्क्रीन नहीं मिल पा रही हैं, जितनी मेकर्स चाहते हैं।

बॉक्स ऑफिस पर टक्कर की वजह से परेशानी

फिल्म को रिलीज से पहले ही 'सैयारा' और 'महावतार नरसिम्हा' जैसी सुपरहिट फिल्मों से कड़ी टक्कर मिल रही है। ये दोनों फिल्में अभी भी थिएटर्स में शानदार कमाई कर रही हैं और लोग इन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। ऐसे में 'सन ऑफ सरदार 2' को थियेटर में जगह पाना मुश्किल हो गया है।

मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन में नहीं मिल रही जगह

एक रिपोर्ट के अनुसार, PVR INOX जैसी मल्टीप्लेक्स चेन और छोटे शहरों के सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में भी फिल्म को रिलीज़ करने के लिए जगह मिलना मुश्किल हो रहा है। कई थियेटर मालिक 'सैयारा' और 'महावतार नरसिम्हा' को हटाना नहीं चाहते, क्योंकि इन फिल्मों की डिमांड अभी भी बहुत ज्यादा है।

'धड़क 2' ने अपनाई है अलग प्लानिंग

अगले हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्म 'धड़क 2', जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं, ज्यादा स्क्रीनों पर नहीं बल्कि स्मार्ट प्लानिं के साथ सिर्फ शहरी इलाकों पर फोकस कर रही है। धर्मा प्रोडक्शन इस फिल्म को पहले दिन करीब 1000 स्क्रीन पर रिलीज करने की सोच रहा है। अगर लोगों का रिएक्शन अच्छी मिलता है, तो वीकेंड पर शोज बढ़ाए जा सकते हैं।

'सन ऑफ सरदार 2' को मिल सकती है सिर्फ 2500 स्क्रीन

'सन ऑफ सरदार 2' एक बड़ी फिल्म है और इसे 3500 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज करने का प्लान था। लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि यह फिल्म केवल 2500 स्क्रीनों तक ही सीमित रह सकती है। स्क्रीन की संख्या कम होने का सीधा असर फिल्म की ओपनिंग पर पड़ सकता है।

31 जुलाई तक होगी सिचुएशन होगी साफ

फिल्म के निर्माताओं को 31 जुलाई तक यह अंदाजा हो जाएगा कि उन्हें कितनी स्क्रीनों पर फिल्म दिखाने का मौका मिलेगा और कितने शोज मिलेंगे। उसके बाद फिल्म की ओपनिंग रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा।

More from Filmibeat

Read more about: son of sardar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X