देखें तस्वीरें- सन ऑफ सरदार प्रमोट करने आइजीटी पहुंची सोनाक्षी

By सोनिका मिश्रा

एक तरफ शाहरुख खान अपनी फिल्म 'जब तक है जान' को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिलाने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं क्योंकि ये फिल्म उनके सबसे चहेते यश अंकल की आखिरी फिल्म है तो दूसरी तरफ अजय देवगन भी अपनी फिल्म 'सन ऑफ सरदार' जो की 'जब तक है जान' के साथ ही 13 नवंबर को रिलीज होने वाली है के प्रमोशन में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते। प्रमोशनल ईवेंट से लेकर छोटे परदे के रियेलिटी शो तक में दोनों एक्टरों ने अपनी अपनी फिल्म को प्रमोशन दिलाने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं।

हाल ही में अजय देवगन अपनी पूरी 'सन ऑफ सरदार' की टीम यानी सोनाक्षी सिन्हा और संजय दत्त के साथ सलमान खान के शो बिग बॉस में पहुंचे थे और उसी के ठीक बाद शाहरुख खान भी कैटरीना कैफ के साथ 'जब तक है जान' के प्रमोशन के लिए अमिताभ बच्चन की शरण में कौन बनेगा करोड़पति जा पहुंचे।

अब आज रात को कलर्स के रियैलिटी शो इंडियास गॉट टैलेंट 'आइजीटी' में सोनाक्षी सिन्हा अपनी फिल्म 'सन ऑफ सरदार' का प्रमोशन करती नज़र आएंगी। सोनाक्षी सिन्हा ने आइजीटी में आकर करन जौहर, किरण खेर और फराह खान के साथ खूब मस्ती की और साथ ही अपनी फिल्म को प्रमोट भी किया। इससे पहले भी सोनाक्षी फिल्म जोकर का प्रमोशन करने जी टीवी के लिटिल मास्टर्स में गई थीं वहां भी उन्होंने अकेले ही अपनी फिल्म का प्रमोशन किया था क्योंकि अक्षय कुमार ने फिल्म जोकर के प्रमोशन से बिल्कुल पल्ला झाड़ लिया था।

लेकिन इस बार आईजीटी के सेट पर सोनाक्षी अकेले क्यों पहुंची है ये तो वाकई सोचने वाली बात है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X