Exclusive: सन ऑफ सरदार का प्रमोशन कर रहे अजय-सोनाक्षी
अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार' और शाहरुख खान की 'जब तक है जान' ने दीवाली के दिन बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका किया। एक तरफ अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा ने कॉमेडी और एक्शन की फुलझड़ी जलाई तो दूसरी तरफ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ ने रोमांस का रॉकेट छोड़ा। दोनों ने अपनी अपनी फिल्मों को प्रमोट करने में कहीं भी कोई कमी नहीं छोड़ी। प्रमोशनल ईवेंट से लेकर छोटे परदे के हिट शो पर भी अजय शाहरुख ही छाए रहे। बॉक्स ऑफिस पर भी दोनों फिल्मों ने शानदार ओपनिंग की।
कुछ समय पहले ही शाहरुख खान और कैटरीना कैफ ने सोनी टीवी के हिट शो कौन बनेगा करोड़पति में आकर अमिताभ बच्चन के साथ मिलकर काफी मौज मस्ती की और बड़े ही मनोरंजक तरीके से अपनी फिल्म को प्रमोट किया। अब अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा भी कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ के मेहमान बने हैं। अजय और सोनाक्षी ने सन ऑफ सरदार से जुड़ी कई ऐसी बातों और पलों को शेयर किया जिनके बारे में कोई नहीं जानता। अमिताभ ने सोनाक्षी और अजय के साथ उनकी फिल्म के गाने पर डांस भी किया और सोनाक्षी की तारीफ भी की।
सोनाक्षी ने पहली बार अजय देवगन के साथ काम करने को लेकर अपने अनुभव शेयर किये और अजय ने सोनाक्षी से जुड़े कई पहलुओं के बारे में बताया। आइये आपको दिखाते हैं कौन बनेगा करोड़पति में आए अजय और सोनाक्षी की कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीरे साथ ही बताते हैं क्या क्या बातें की सोना-अजय ने अमिताभ के साथ। ये एपिसोड इस रविवार 18 नवंबर को सोनी टीवी पर रात 8:30 पर टेलीकास्ट होगा।


Click it and Unblock the Notifications











