सन ऑफ सरदार ने चार दिन में कमाए 50 करोड़

Son Of Sardaar
अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार' ने रिलीज होने के मात्र चार दिनों में ही 50 करोड़ की कमाई कर ली। लगभग 500 स्क्रीन्स कम मिलने के बावजूद अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा की इस फिल्म ने अजय की इससे पहले आई हिट फिल्म बोल बच्चन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अजय देवगन, सोनाक्षी और संजय दत्त की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचा रही है। यश चोपड़ा की 'जब तक है जान' के साथ रिलीज होने के बावजूद इस फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉंस मिल रहा है।

'सन ऑफ सरदार' इस मंगलवार 13 नवंबर को लगभग 2000 से भी ज्यादा स्क्रीन्स में रिलीज की गयी। सिंगल स्क्रीन्स में इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पांस मिला जबकि मल्टीप्लेकसेस में इसका रिस्पांस कुछ खास नहीं रहा। पहले ही दिन 'सन ऑफ सरदार' ने कुल 10.72 करोड़ का बिजनेस किया लेकिन बोल बच्चन के पहले दिन का रिकॉर्ड तोड़ने में ये फिल्म पीछे रह गयी।

'सन ऑफ सरदार' तेलुगु फिल्म मर्यादा रमन्ना की रीमेक है। मंगलवार को कुछ खास ओपनिंग मिलने के बावजूद दूसरे दिन बुधवार को एक बार फिर से सन ऑफ सरदार को देखने भीड़ उमड़ी। और इस दिन इसने कुल 16.22 करोड़ का बिजनेस किया। उसके बाद तीसरे और चौथे दिन व्यस्त वर्किंग डे के चलते सन ऑफ सरदार का बिजनेस काफी कम हुआ इसके बावजूद अपने रिलीज के चौथे दिन तक इस फिल्म ने पूरे 52.13 करोड़ कमाकर बोल बच्चन के 40 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

अब सभी को इंतजार है उस पल का जब ये फिल्म इस हफ्ते 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। फिल्हाल तो बॉक्स ऑफिस पर इसकी पकड़ काफी मजबूत नजर आ रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X