जतिन-ललित की बहन का बेटा मां की हत्या के आरोप में गिरफ्तार

Son's need for money, drugs behind the Jatin-Lalit's sister Sandhya Singh's murder: Police
एक बड़ी खबर..बॉलीवुड से जुड़ी हुई है.. मशहूर संगीतकार जतिन-ललित की बड़ी बहन संध्या के बेटे रघुवीर सिंह को मुंबई क्राइम ब्रांच ने संध्या के ही कत्ल के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। रघुवीर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत याचिका मांगी थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उसकी याचिका को खारिज कर दिया जिसके बाद रघुवीर सिंह ने खुद ही पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

पुलिस के मुताबिक रघुवीर सिंह के खिलाफ उसके पास पर्याप्त सबूत हैं, जो उसे अपनी मां का कातिल साबित करते हैं। पुलिस का कहना है कि रघुवीर और संध्या का कुछ दिनों पहले घर में झगड़ा हुआ था जिसके बाद संध्या घर से लापता हो गयी थीं। संध्या का कंकाल जहां से मिला था वहां पर कुछ दिनों पहले ही रघुवीर को उसकी प्रेमिका के साथ देखा गया था।

फिलहाल अभी इस मामले में रघुवीर सिंह का पक्ष आना बाकी है। मालूम हो कि पिछले साल 13 दिसंबर को संध्‍या जयप्रकाश सिंह सुबह 11 बजे अपने घर से गायब हो गयी थीं।
उसके बाद उनका कुछ अता-पता नहीं था। जिस समय वह घर से गायब हुई थीं, घर वालों के मुताबिक घऱ से नगद और जेवर भी गायब थे। जिसके बाद घरवालों को लगा कि संध्या को किसी ने पैसों के लालच में किडनैप कर लिया है। संध्या के पति ने उनकी खबर देने पर 5 लाख रुपए ईनाम की घोषणा की थी। लेकिन संध्या का कुछ पता नहीं चला।

जिसके बाद अचानक से 28 जनवरी को नवी मुंबई के पाम ब्रीच रोड इलाके से पुलिस को एक कंकाल बरामद हुआ जिसकी डीएन जांच हुई तो पता चला कि वह कंकाल संध्या सिंह का है। पहले संध्या की बेरहमी से हत्या और अब उसके बेटे का ही मां के कत्ल के इ्ल्जाम से जतिन-ललित का पूरा परिवार बुरी तरह से सकते में हैं। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि वह किसको कैसे और क्या प्रतिक्रिया दें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X