बेटे आर्यन ने शाहरुख को कहा Boss Man..कुछ इस अंदाज़ में किया बर्थडे विश!
आज शाहरुख खान का जन्मदिन है। देखिए उनके बड़े बेटे आर्यन ने किस तरह से उन्हें बर्थडे विश किया।
आज पूरा बॉलीवुड जश्न के मूड में है। हो भी क्यों ना..दुनिया के सबसे बड़े सितारों में शुमार शाहरुख खान का आज जन्मदिन जो है। जी हां..शाहरुख खान आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं और दुनिया के कोने कोने से शाहरुख के लिए बधाइयों की लाइन लग गई है।

हर कोई अपने अपने अंदाज़ में शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाइयां दे रहा है। वहीं उनके बड़े बेटे आर्यन ने भी कुछ अलग ही अंदाज़ में बर्थडे विश किया है। आर्यन ने अपने पापा को इंस्टाग्राम पर एक बहुत ही प्यारे से मैसेज के साथ विश किया है।
आर्यन ने एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा ''वो एक बच्चे की तरह खेल सकते हैं, एक दोस्त की तरह सलाह दे सकते हैं और एक बॉडीगार्ड की तरह रक्षा कर सकते हैं। हैप्पी बर्थडे टू यू, वी लव यू Boss Man''
अलीबाग में इस तरह से होगा शाहरुख खान का बर्थडे सेलिब्रेशन
Haha..आर्यन का शाहरुख को Boss Man कहना काफी दिलचस्प है। आपको बता दें कि आज शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी अलीबाग में हो रही है। इसकी जमकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। और महमानों का आना भी लगभग शुरू हो गया है। हम आपको शाहरुख की बर्थडे पार्टी का हर अपडेट देते रहेंगे, बस आप हमारे साथ बने रहें।


Click it and Unblock the Notifications












