सलमान खान ने मुझे धोखा दिया, मैंने ब्रेकअप करके बॉलीवुड छोड़ दिया- एक्स गर्लफ्रेंड का बड़ा खुलासा
बॅालीवुड एक्ट्रेस सोमी अली एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इस बार सोमी अली खान ने सलमान खान के साथ ब्रेकअप पर खुलसा किया है। आपको बता दें कि सोमी अली और सलमान खान काफी सालों पहले एक दूसरे को डेट पर रह चुके हैं।
90 के दशक के दौरान सलमान खान और सोमी अली के अफेयर की चर्चा रह चुकी है। सोमी अली ने अपनी बात रखते हुए कहा कि सलमान ने उन्हें धोखा दिया था, इसके बाद उनका दिल बुरी तरह से दिल टूट गया। जिसकी वजह से वह इंडस्ट्री छोड़कर चली गई।

सोमी अली ने इससे पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि 16 साल की उम्र में सोमी अली ने सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया देखी थी। इसके बाद उन्होंने शादी करने का मन बना लिया। सोमी ने भारत आने के बाद मॅाडलिंग प्रोजेक्ट और फिल्मों के बाद उनकी मुलाकात सलमान खान से मिलीं।


Click it and Unblock the Notifications