महिलाओं को पीटने वाला, उसकी पूजा बंद करो- एक्स गर्लफ्रेंड का सलमान खान पर गंभीर आरोप

By Filmibeat Desk

बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री सोमी अली ने एक बार फिर से सलमान खान पर गंंभीर आरोप लगाए हैं। याद दिला दें कि सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं सोमी अली खान। हाल ही में अपने नए सोशल मीडिया पोस्ट में सोमी अली खान ने सलमान खान की निंदा की है। सोमी अली ने सलमान खान की हिट फिल्म मैंने प्यार किया है का एक पोस्टर साझा किया है।

somy ali, salman khan,

इस पोस्टर में भाग्यश्री भी हैं। इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है कि लोगों को पूजा बंद करने का आग्रह किया है। अपनी एक नई पोस्ट में सोमी अली ने लिखा है कि एक महिला बीटर न केवल मैं, बल्कि कई। कृपया उसकी पूजा करना बंद करें। वह मानसिक तौर पर बीमार है। आपको पता नहीं है। आपको बता दें कि इस पोस्ट में सोमी अली ने सलमान खान का नाम नहीं लिखा है, लेकिन उनका इशारा उन्हीं की तरफ है। सोमी अली ने इससे पहले भी अपने कई सारे इंटरव्यू में सलमान खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बता दें कि सोमी ने यह पोस्ट अपने इंस्टाग्राम से हटा दिया है।

सोमी अली का गंभीर आरोप

सोमी अली का गंभीर आरोप

इसी साल मार्च में सोमी अली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की थी,जहां पर सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया की एक तस्वीर लगाई गई थी

सलमान ने महिलाओं को गाली दी

सलमान ने महिलाओं को गाली दी

इस तस्वीर के साथ सोमी ने कैप्शन में लिखा था कि बॅालीवुड के हार्वे विंस्टीन। आप बेनकाब हो जायेंगे। जिन महिलाओं को आपने गाली दी है, वे एक दिन सामने आएंगी और अपनी सच्चाई साझा करेंगी। बिल्कुल ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह।

16 साल की उम्र में सलमान से प्यार

16 साल की उम्र में सलमान से प्यार

सोमी अली ने इससे पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि 16 साल की उम्र में सोमी अली ने सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया देखी थी। इसके बाद उन्होंने शादी करने का मन बना लिया। सोमी ने भारत आने के बाद मॅाडलिंग प्रोजेक्ट और फिल्मों के बाद उनकी मुलाकात सलमान खान से मिलीं।

20 साल पहले रिश्ता

20 साल पहले रिश्ता

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोमी अली ने ब्रेकअप को लेकर कहा कि सलमान खान से ब्रेकअप पर मुझे 20 साल हो गए हैं। उसने मुझे धोखा दिया। मैंने ब्रेकअप किया और वापस लौट आई।

90 के दशक की एक्ट्रेस सोमी अली

90 के दशक की एक्ट्रेस सोमी अली

बता दें कि सोमी अली ने 90 के दशक में कई फिल्मों में काम किया। अंत, किशन अवतार, आंदोलन जैसी 10 फिल्मों के साथ टीवी एड का भी हिस्सा बनीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X