'सलमान खान मेरी जान के पीछे पड़ा है..' एक्स गर्लफ्रेंड ने दबंग एक्टर पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो वायरल

Somy Ali

Somy Ali Allegations on Salman Khan: सलमान खान के पीछे इस वक्त कई लोग पड़े हैं और लगातार उनकी छवि खराब करने की कोशिश हो रही है। पहले दबंग निर्देशक अभिनव कश्यप और अब एक मशहूर एक्ट्रेस सामने आई है जो कि सलमान खान की एक्स भी हैं।

इस एक्ट्रेस ने आरोप लगाया है कि सलमान खान साल 2025 में भी उनके पीछे पड़े हैं और दूसरों से कॉल करवाकर धमकियां देते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री सोमी अली की जो कि पाकिस्तानी है।

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बैन हो जाने के बाद पाकिस्तानियों के कई बयान सामने आए थे। अब सोमी अली जो कि 90 के दशक में सलमान खान के रिलेशनशिप थीं उनका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सोमी ने सलमान खान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। ये पहली बार नहीं है जब सोमी अली ने इस तरह की बातें की हैं, इसके पहले भी वो की आरोप लगा चुकी हैं।

सोमी अली ने लगाए ये आरोप

वायरल हो रहे वीडियो में सोमी अली ने कहा, ''सलमान खान मेरी जान के पीछे पड़ा है और मुझे अकेला नहीं छोड़ रहा है और साल 2025 में भी परेशान कर रहा है। मेरा एक्स बॉयफ्रेंड सलमान खान मुझे अंजान नंबरों से कॉल करता है और कहता है कि अगर तुमने मेरे खिलाफ कुछ भी कहा तो देखना मैं क्या करता हूं तुम्हारे साथ। उसने ऐसा ही क्या क्योंकि मैं बॉलीवुड से बॉयकॉट हो चुकी हूं और कोई मुझसे वहां बात नहीं करता है। मेरे सारे दोस्त भाग गए और अब वो मेरे साथ ऐसा हॉलीवुड में भी कर रहा है।'' सोमी अली के इस वीडियो ने सामने आकर बवाल काट दिया है। सलमान खान पर इस तरह के आरोपों के सामने आने के बाद देखने वाली बात होगी कि सुपरस्टार किस तरह से रिएक्ट करते हैं। कुछ समय पहले बिग बॉस के सेट पर अनुभव कश्यप को अभिनेता ने जवाब दिया था।

सोमी अली के इस वीडियो पर सलमान खान के फैंस उलटा उनको ही ट्रोल कर रहे हैं। किसी का कहना है कि वो नकली है तो कोई कह रहा है कि भाई ऐसा नहीं कर सकते हैं। सलमान खान फिलहाल अपनी फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर बिजी हैं।

More from Filmibeat

Read more about: salman khan somy ali
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X